Monday, September 7, 2026
Home क्राइम अवैध संबंध के चलते देवर ने की भाभी की हत्या, पूछताछ में...

अवैध संबंध के चलते देवर ने की भाभी की हत्या, पूछताछ में जुर्म किया कबूल

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में गुरुवार को दिनदहाड़े महिला की हत्या उसी के देवर ने की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और देवर का किसी और अन्य महिला से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और देवर ने गला दबाकर अपनी भाभी की हत्या कर डाली। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मायापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

उत्तरी हरिद्वार के रानी गली शिवनगर निवासी महेश सैनी की पत्नी ममता सैनी की दो दिन पहले दिनदहाड़े उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी। महेश सैनी का बेटा कॉलेज से घर पहुंचा तो मां का शव बेड पर मिला था। शुरुआत से ही पुलिस के शक की सुई किसी परिचित पर ही टिकी हुई थी। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क देते हुए खुलासे में लगाया था। खोजबीन और पड़ताल के बाद ममता के देवर रामकरण की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपी रामकरण के अपनी भाभी सहित किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध थे, जिसका उसकी भाभी ने विरोध किया और इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। घटना के दिन भी किसी बात और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और गुस्से में रामकरण ने ममता का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
RELATED ARTICLES

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

Dehradun Murder Case: डालनवाला में पत्नी की हत्या, घरेलू कहासुनी के बाद पाटल से हमले का आरोप; पति हिरासत में

देहरादून। रोजगार की तलाश में पत्नी और तीन बच्चों के साथ देहरादून आया एक परिवार महज तीन महीने में बिखर गया। डालनवाला क्षेत्र में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद से कांग्रेस में आक्रोश: आज CM आवास कूच कर जताएंगे नाराजगी, जानिए पूरा मामला

देहरादून। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास की ओर कूच करेगी।...

Recent Comments