Monday, June 8, 2026
Home लाइफ स्टाइल टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते हैं।

टमाटर की मदद से आप अपने चेहरे को चमकदार और बेदाग बना सकते हैं।

टमाटर हर घर के किचन में आसानी से मिल जाएगा लोग अक्सर इसका इस्तेमाल चटनी, सब्जी और सलाद के रूप में करते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।

टमाटर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं. आप टमाटर की मदद से फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए आपको टमाटर को पीसकर उसमें दही मिलना होगा. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।

टमाटर और शहद का फेस पैक भी चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकता है, इसके लिए आपको पिसे हुए टमाटर में शहद को मिलाकर पेस्ट बनाना होगा. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें।

आप ताजा टमाटर का रस निकालकर उसे सीधा चेहरे पर लगा सकते हैं, फिर 20 मिनट के बाद इसे धो ले. ऐसा करने से त्वचा हाइड्रेट रहेगी और चमकदार बनेगी. आप टमाटर की मदद से स्क्रब भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक टमाटर को पीसकर, उसमें एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें।

इस पेस्ट को 5 मिनट तक लगाकर मसाज करें. इससे चेहरे की डेड स्क्रीन निकलेगी और त्वचा पर निखार आएगा. इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

RELATED ARTICLES

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

ऑफिस में हर वक्त रहता है तनाव, तो इस तरह प्लान करें वर्कप्लेस मैनेजमेंट, 4 आसान तरीके आएंगे काम

ऑफिस में काम करना या अपने काम को मैनेज करना एक टफ टास्क होता है, जिससे कामकाजी लोगों को स्ट्रेस हो जाता है। लेकिन...

पुराने सोफे को देना है नया लुक तो अजमाएं ये तरीके

क्या आपका पुराना सोफा बोरिंग और बेजान लगने लगा है तो आप कुछ आसान और सस्ते तरीके अपनाकर सोफा को फिर से नया और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments