Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर सनातन विरोधी कांग्रेस वोटों के लिए बांटती है जातियों में- महाराज

सनातन विरोधी कांग्रेस वोटों के लिए बांटती है जातियों में- महाराज

डबल इंजन सरकार चलाकर होगा सबका साथ, सबका विकास

देहरादून/रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस सनातन विरोधी है। उसके सहयोगी सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। कांग्रेस वोटों के लिए भारत को जाति के आधार पर विभाजित करने के साथ-साथ विकास में बाधा डालने का काम करती है। उक्त बात उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के खोपरा गांव में लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शहीद वीर नारायण सिंह और शहीद गुंडाधुर की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सपने को साकार करने के लिए वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और फिर भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में इसे निरंतर संवारने का काम किया। कांग्रेस को हराकर भाजपा ने प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाई और आदिवासी समाज से पहला मुख्यमंत्री भी दिया। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आपने प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को हटाकर कमल खिलाया वैसे ही आप इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीतकर यहां से मोदी जी को एक कमल पुष्प भेंट कर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।

स्टार प्रचारक महाराज ने मोदी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी है कि नेशनल कैपिटल रीजन, दिल्ली (NCR) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की स्थापना कर रायपुर, नया रायपुर दुर्ग और भिलाई नगर क्षेत्र का समृद्ध एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जायेगा। कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में महादेव सट्टा घोटाला, दारू घोटाला और पीएससी घोटाला करके कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया जिसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे को दिया।

महाराज ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा सबके विकास के लिए डबल इंजन सरकार चला कर सबका साथ और सबका विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया में सबसे बड़ी पहल की है आज समाज का कोई भी घातक अपने-अपने मोबाइल से छोटे से छोटा पेमेंट कर सकता है इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा हमारे सब्जी मंडी में अपनी सब्जी बेचने वाले किसान भाई बहनों को मिला है इससे उनका समय भी बच गया और उनकी आमदनी भी सुरक्षित हो गई है।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ को नक्सली ताकतों से निजात दिलाने का प्रयास करेगी इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments