Tuesday, September 15, 2026
Home ताजा खबर कांग्रेस को जनकल्याण नहीं, परिवार के कल्याण के लिए चाहिए सत्ता -...

कांग्रेस को जनकल्याण नहीं, परिवार के कल्याण के लिए चाहिए सत्ता – मुख्यमंत्री

कुमाऊं क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों का मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत हो रहा पुनर्निर्माण – मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने जातिवाद, भेदभाव, क्षेत्रवाद फैलाकर हिंदुओं को बांटने का किया है काम – मुख्यमंत्री

सोमेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान सोमेश्वर, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमेश्वर और उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ वीरों की भूमि है। यहां के युवा देश की सीमा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा सोमेश्वर निवासी वीर सपूत कमल सिंह भाकुनी पिछले दिनों भारत मां की रक्षा में शहीद हुए थे। उन्होंने शहीद कमल सिंह भाकुनी को नमन किया। उन्होंने कहा सोमेश्वर क्षेत्र के लिए कई योजनाओं पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा सोमेश्वर क्षेत्र से ही लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी राजनीति की शुरूआत की है। फिर से अजय टम्टा को सोमेश्वर क्षेत्र से भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने कई कार्यों को इस क्षेत्र में आगे बढाया है। उनका सोमेश्वर क्षेत्र से विशेष जुड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने चारों धामों को विकसित करने का कार्य किया है। चार धाम में पिछले साल 56 लाख यात्रियों ने यात्रा की। राज्य सरकार चार धाम के तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन पर कार्य कर रही है। कुमाऊं क्षेत्र के 70 से भी अधिक मंदिरों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। 16 मंदिरों पर कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने आदी कैलाश , पार्वती कुंड, जागेश्वर धाम में दर्शन किए थे, उसके बाद से ही इन क्षेत्रों में पर्यटको की आवाजाही बढ़ गई है। जागेश्वर धाम में भी लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और जनता के आशीर्वाद से आगे भी करते रहेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की झलक दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस को जनता के परिवार की चिंता नहीं है। उन्हें अपने नेताओं के बेटे-बेटी और परिवार की चिंता है। कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण के लिए सत्ता हासिल करनी है। चुनाव आते ही कांग्रेस के लोग मंदिर के चक्कर लगाने लगते हैं या फिर जनेऊ धारण कर लेता हैं। पर जनता कांग्रेस के ढोंग को जानती है। कांग्रेस सनातन धर्म को गाली देती है, इनके गठबंधन के साथी सनातन को अपमानित करने का काम करते हैं। कांग्रेस के शाही राजकुमार को भगवा रंग में आतंकवाद नजर आता है और मंदिर जाने वाले लफंगे लगते हैं। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर समाज को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस के लोगो ने हिंदुओं को आपस में लड़वाना, जातिवाद फैलाकर भेदभाव करना, उत्तर भारत – दक्षिण भारत में भेद कर क्षेत्रवाद फैलाने का भी काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस को बुरी तरह हराकर विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लिए अजय टम्टा को विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Kishau Project MoU: 80 साल का इंतजार खत्म होने की ओर, छह राज्यों की सहमति से आगे बढ़ेगी किशाऊ परियोजना

नई दिल्ली/देहरादून। जिस किशाऊ परियोजना की योजना देश की आजादी से भी पहले तैयार हुई थी, उसे करीब आठ दशक बाद धरातल पर उतारने...

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Recent Comments