Monday, September 14, 2026
Home ताजा खबर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा...

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को हरिद्वार लोकसभा में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व विस प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर सहित कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समर्थकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने फूलमाला एवं पटका बनाकर उन्हें पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई । इस दौरान पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस एवं विधानसभा प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

उनके साथ कमल थामने वालों में कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान, सोमवती ब्लॉक अध्यक्ष, जगपाल सिंह महासचिव एससी विभाग, प्रदीप, हरिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश चौहान, आनंद चौहान, खुशहाल चौहान, करण चौहान, शिव कुमार, रविंद्र चौहान, विनोद, भगत, वीरेंद्र सैनी, तेजपाल प्रधान, मुकेश राठौर, सुशील, वीरेंद्र, मनोज, महिपाल, सूरजपाल, निवेश, सुनील, मांगेराम, जयपाल सिंह, अनुराग, शिवानी, श्रीमती विजय, नाती राम, राकेश, राजेश, कपिल, अजय गौड़, राजकुमार, संजय, संदीप कुमार, लवप्रीत, ओमवीर सिंह, अंकित कटारिया, फरमान, तस्लीम, उदय सिंह, संदीप, अजय, प्रमोद, सलीम, सोमपाल, नीतू, राम किशोर प्रमुख नाम रहे ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रवेश प्रवक्ता श्रीमती मधु भट्ट, संजीव वर्मा, सुभाष बर्थवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments