Saturday, March 14, 2026
Home ताजा खबर सुशासन और विकास को लेकर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में...

सुशासन और विकास को लेकर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

राष्ट्र हित की सोच रखने वाला हर नागरिक दिल से भाजपा के साथ- पूर्व सीएम 

रुड़की। हरिद्वार लोस सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर स्थित बैंकेट्ट हॉल में आजोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी दर्ज की गई, वहीं कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता का पूरा- पूरा सहयोग पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलता हुआ दिखायी दिया। हर तरफ 400 पार की गूंज सुनायी दे रही थी। आपको बता दें कि अबकी बार 400 पार के इस नारे की धूम इस कदर मची हुयी है, कि इसे देख सभी पूरी तरह संतुष्टि भरे शब्दों में कह रहे है, बिल्कुल अबकी बार 400 पार है। और यकीनन अबकी बार 400 पार का नारा सच साबित होता हुआ दिखायी देगा।

बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने कहा कि सुशासन और विकास को लेकर पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर है। लोग राष्ट्रहित के साथ ही भाजपा के कामकाज का आकलन कर पीएम मोदी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। राष्ट्र के हित की सोच रखने वाला हर नागरिक दिल से भाजपा के साथ है। भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हो रही है। और कहा कि छह-सात दशक तक जो लोग गरीब और आम आदमी का हक मारकर राजनीतिक रोटियां सेकते आ रहे थे, सिर्फ वही मोदी और भाजपा के विरोध में हैं। अन्य वक्ताओं ने अबकी बार 400 पार का दावा किया है।

कार्यक्रम के दौरान लक्सर से विधायक का चुनाव लड़ चुके मास्टर कुशलपाल सैनी को उनके समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यक्रम में रास सांसद डॉ. कल्पना सैनी, पूर्व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रानी देवयानी सिंह, संजीव पुंडीर, साधूराम वर्मा, आनन्द उपाध्याय, आदित्य चौधरी, मोहित कौशिक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments