Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर सतरंगी परदे पर बिखरेगी पहाड़ की संस्कृति

सतरंगी परदे पर बिखरेगी पहाड़ की संस्कृति

लर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट बैनर तले बनेगी गढ़वाली फिल्म मीठी

 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया मुहूर्त शॉट

देहरादून। पहाड़ की संस्कृति और लोक विरासत को दर्शक अब सतरंगी परदे पर देख सकेंगे। कलर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने आज एक गढ़वाली फिल्म मीठी की शुरुआत की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार नई फिल्म नीति से फिल्मों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। यही कारण है कि आज उत्तराखंड और यहां के लोकेशन वालीबुड से लेकर हालीवुड फिल्म निर्माताओं को भी भा रहे हैं।

कंपनी के निदेशक वैभव गोयल ने कहा कि फिल्म की शूूटिंग 35 दिन चलेगी। फिल्म की शूटिंग गढ़वाल के विभिन्न इलाकों के अलावा नोएडा और रामपुर तिराहे में भी होगी। यह फिल्म दिसम्बर में प्रदर्शित की जाएगी। कंपनी निदेशक वैभव गोयल के अनुसार गढ़वाली फिल्म के लिए 100 से अधिक कलाकारों को एफटीआई और दून फिल्म इंस्टीट्टूट के एक्सपर्ट ने पांच दिनों तक अभिनय के गुर सिखाए हैं। यह गढ़वाली फिल्म में पहली बार हुआ है कि कलाकारों को एफटीआई के एक्सपर्ट ने वर्कशॉप के माध्यम से ट्रेनिंग दी। इन कलाकारों को गढ़वाली फिल्म में लिया गया है। निदेशक वैभव गोयल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नोएडा और रामपुर तिराहा में होगी। दिसम्बर में फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।

इस मौके पर फिल्म निर्माता-निर्देशक कांता प्रसाद, वैभव गोयल, सिद्धार्थ बंसल, निखिल जैन, दुबई से आए पिक्सल ग्लैक्सी कंपनी के डायरेक्टर विकास तोमर आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि कलर्ड चौकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट 2007 से फिल्म, एड फिल्म, एलबम और आउटडोर पब्लिसिटी का कार्य कर रहा है। कंपनी ने इस अवधि में 100 से भी अधिक प्रॉडक्शन किया है। कंपनी ने विश्वस्तर पर दुबई की कंपनी पिक्सल ग्लैक्सी के साथ करार किया है। कंपनी निदेशक वैभव गोयल, प्रोडक्शन हेड क्षितिज सिंह और निखिल कंपनी को विस्तार देने का काम कर रहे हैं। कंपनी पहले चरण में उत्तराखंड और दूसरे चरण में हिमाचल में फिल्म निर्माण का कार्य करेगी।

वैभव गोयल के मुताबिक कंपनी जल्द ही ओटीटी पर एक सीरियल भी लाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि उत्तराखंड के प्रतिभावान कलाकारों और नवोदित कलाकारों को एक बेहतर मंच मिले। इसके तहत निकट भविष्य में एक डांस और सिंगिंग शो भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक गढ़वाली फिल्म की लांचिंग के लिए मार्केटिंग और प्रमोशन का अभाव नजर आता रहा है लेकिन कलर्ड चैकर्स कंपनी का फोकस मीठी फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन पर रहेगा।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments