Monday, September 7, 2026
Home क्राइम शराब के नशे में धुत बेटा बना हैवान, डंडे व सरिया से...

शराब के नशे में धुत बेटा बना हैवान, डंडे व सरिया से पीटकर की मां की हत्या

आरोपी गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में शराब के नशे में धुत बेटा हैवान बन गया। उसने मां की डंडे व सरिया से पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना के पांच घंटे बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की है। गांव के अजय पाल मजदूरी करते हैं। चार बेटे हैं। बड़ा राकेश नशे का आदी है।

रात 11:30 बजे के करीब राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर मां ने उसे टोक दिया। इसी बात को लेकर उसका मां सुशीला देवी (60)से विवाद हो गया। नशे में धुत राकेश ने लाठी-डंडों से मां पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। हैवान बने बेटे को उन पर तरस नहीं आया। उसने मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। रात 12 बजे घायल पति-पत्नी थाने पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए घर भेज दिया था। सुबह 10 बजे के करीब बेटे की पिटाई से गंभीर घायल सुशीला देवी की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व सीओ अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी पुत्र राकेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

Dehradun Murder Case: डालनवाला में पत्नी की हत्या, घरेलू कहासुनी के बाद पाटल से हमले का आरोप; पति हिरासत में

देहरादून। रोजगार की तलाश में पत्नी और तीन बच्चों के साथ देहरादून आया एक परिवार महज तीन महीने में बिखर गया। डालनवाला क्षेत्र में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

Recent Comments