Friday, June 19, 2026
Home मनोरंजन अदा शर्मा की बस्तर- द नक्सल स्टोरी को मिली नई रिलीज तारीख,...

अदा शर्मा की बस्तर- द नक्सल स्टोरी को मिली नई रिलीज तारीख, नए पोस्टर भी जारी

द केरल स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा आगामी फिल्म बस्तर- द नक्सल स्टोरी के लिए निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्देशक-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ फिर काम करने को तैयार हैं। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के तीन पोस्टर जारी किए हैं, जो एक गंभीर तस्वीर पेश करते हैं। पहले पोस्टर में अदा आईजी नीरजा माधवन का किरदार निभा रही हैं। इस पोस्टर में उन्हें युद्ध के मैदान में दिखाया गया है, जहां वह बंदूक लहराती हैं। दूसरे पोस्टर में कुछ लोगों को सडक़ पर लटका दिया गया है और तीसरे में विरोधी कैमरे की ओर घूर रहा है और उसके पीछे आग भडक़ रही है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा  – द केरल स्टोरी के अभूतपूर्व प्यार और आशीर्वाद के बाद हमने स्वतंत्र भारत के एक और घातक रहस्य को सामने लाने का साहस जुटाया। यह हमारे देश के केंद्र में स्थित बस्तर से है। अपमानजनक, जघन्य और घृणित सत्य जो आपको आपके अस्तित्व के मूल में झकझोर कर रख देगा। हमारा दृढ़ विश्वास है कि हमें आपका पहले जैसा ही आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा।

विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि बस्तर- द नक्सल स्टोरी के साथ असहज सच्चाइयों को उजागर करने का सफर जारी है। उन्होंने कहा, द केरल स्टोरी’ के बाद हम एक और विस्फोटक कहानी को उजागर करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस साहसिक और ईमानदार फिल्म को पेश करना सम्मान की बात है, जो हर किसी को अंदर तक झकझोर देगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित, बस्तर- द नक्सल स्टोरी सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है। यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments