Friday, June 19, 2026
Home देश-दुनिया 22 जनवरी को अयोध्या की ओर जाने वाली सड़कों  पर बनाए जाएंगे...

22 जनवरी को अयोध्या की ओर जाने वाली सड़कों  पर बनाए जाएंगे ग्रीन कॉरिडोर

अयोध्या। राम मंदिर में रामलला के अभिषेक समारोह के लिए आमंत्रित अतिथियों की सुविधा के लिए 22 जनवरी को विभिन्न दिशाओं से अयोध्या की ओर जाने वाली सडक़ों पर विशेष रूप से साफ किए गए मार्ग बनाए जाएंगे, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर के रूप में जाना जाता है। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा, आमंत्रित लोगों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और आज़मगढ़ जिलों से अयोध्या की ओर जाने वाले मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, इन ग्रीन कॉरिडोर से यात्रा करने वाले मेहमानों को निमंत्रण, राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाया गया बार कोड और फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। प्रतिष्ठा समारोह से लगभग 48 घंटे पहले, अयोध्या और आसपास के स्थान व्यापक सुरक्षा घेरे में होंगे। साथ ही सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। आने वाले सभी यातायात को जिले की सीमाओं से डायवर्ट किया जाएगा। केवल अयोध्या के स्थायी निवासियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आयुक्त ने कहा कि सभी प्रवेश बिंदुओं से सारा यातायात डायवर्ट किया जाएगा। लेकिन जिन बाहरी तीर्थयात्रियों के पास होटलों में बुकिंग है, उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।

सुरक्षा कर्मियों और सरकारी पदाधिकारियों को ठहराने के लिए अयोध्या प्रशासन ने पहले ही बड़ी संख्या में होटल के कमरे हासिल कर लिए हैं। आयुक्त ने बताया कि अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट की ओर से होटल और टेंट सिटी में की गयी है। उन्होंने कहा, कुछ मेहमानों ने अपने आवास की व्यवस्था स्वयं की है।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: “जन सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं”, राज्यों को जारी किए कड़े निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम टिप्पणी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments