Saturday, September 19, 2026
Home देश-दुनिया किस उम्र वालों के लिए कितना घातक है जेएन 1, कोरोना के...

किस उम्र वालों के लिए कितना घातक है जेएन 1, कोरोना के नए वैरिएंट पर बोले एक्सपर्ट

नई दिल्ली। कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 चिंता का सबब बना हुआ है। विदेशों के साथ-साथ देश में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को केरल में 115 नए कोरोना केस सामने आए। इस तरह केरल में कुल ऐक्टिव केसेज की संख्या करीब 1800 पहुंच चुकी है। कोरोना के नए स्वरूप को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों को यह चिंता सता रही है कि यह वैरिएंट विभिन्न उम्र वर्ग के लिए कितना घातक होगा? एक्सपर्ट्स ने इन सवालों के जवाब दिए हैं

पहले से बीमार हैं तो रहें सतर्क
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक लोगों में जेएन1 वैरिएंट को लेकर इम्यूनिटी डेवलप नहीं हो जाती, केसेज में इजाफा दिखता रहेगा। इसके लक्षणों की बात करें ठंड लगना, इंफ्लुएंजा जैसा असर, थकान, शरीर में दर्द और गले में तकलीफ है। विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कम उम्र के लोगों में तो इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा। लेकिन अधिक उम्र के लोगों के लिए यह मुश्किल खड़ी कर सकता है। खासतौर पर जिन लोगों पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह ज्यादा रिस्की हो सकता है।

अब तब 38 देशों तक फैला
गौरतलब है कि केरल में सबसे पहले एक महिला में यह वैरिएंट पाया गया था। इसके बाद यहां पर अचानक से कोरोना के केसेज में उछाल देखने को मिला है। इसके बाद पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में लोगों को अलर्ट रहने की ताकीद कर दी गई है। इतना ही नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें विभिन्न राज्यों से सतर्कता और जांच को लेकर ऐक्टिव रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि सबसे पहले लग्जमबर्ग में पाए जाने के बाद जेएन.1 अब तक दुनिया के 38 देशों तक पांव पसार चुका है।

RELATED ARTICLES

Kishau Project MoU: 80 साल का इंतजार खत्म होने की ओर, छह राज्यों की सहमति से आगे बढ़ेगी किशाऊ परियोजना

नई दिल्ली/देहरादून। जिस किशाऊ परियोजना की योजना देश की आजादी से भी पहले तैयार हुई थी, उसे करीब आठ दशक बाद धरातल पर उतारने...

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Uttarakhand Trekking: अब पहाड़ों में रास्ता भटकने का खतरा होगा कम, 100 ट्रेक रूट्स की बनेगी डिजिटल कुंडली

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग के दौरान मोबाइल नेटवर्क गायब हो जाए या अनजान रास्ते पर आगे बढ़ने को लेकर असमंजस हो, तो आने वाले...

Haripur Kalsi Yamuna Ghat: 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने किया हरिघाट का लोकार्पण

देहरादून। हरिपुर-कालसी में गुरुवार को यमुना तट आस्था के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना की प्रतिमा...

चार साल बाद अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस ने मांगा जवाब, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने भी केंद्र सरकार को घेरा

देहरादून। अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं। कांग्रेस का सबसे बड़ा सवाल चार साल की सेवा...

Nanda Devi Badi Jaat 2026: हिमालय बचाने को मुन्दोली से बेदनी बुग्याल तक 60 किमी दौड़ेंगे कलम सिंह बिष्ट

मुन्दोली (चमोली)। नंदा देवी बड़ी जात के दौरान हिमालय की स्वच्छता, बुग्यालों की सुरक्षा और पहाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देने...

Recent Comments