Sunday, June 21, 2026
Home मनोरंजन शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख पठान और जवान जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुके हैं। मौजूदा समय में फिल्म डंकी को लेकर किंग खान का नाम लगातार सु्र्खियां बटोर रहा है। इस बीच डंकी की एडवांस बुकिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो विदेशों में इस फिल्म की टिकटों की सेल से जुड़ा हुआ है।

शाह रुख खान स्टारर डंकी का शानदार ट्रेलर 5 दिसंबर को रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए काफी बढ़ गई है। आलम ये है कि हर कोई डंकी की रिलीज का इंतजार कर रहा है। इस बीच यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर डंकी की एडवांस बुकिंग से जुड़ा अपडेट साझा किया है। यशराज फिल्म्स के मुताबिक विदेशो में डंकी की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यशराज फिल्म्स की तरफ विदेशों में शाह रुख खान की इस फिल्म की टिकटों की सेल शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस एडवांस बुकिंग के जरिए डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की डंकी को रिलीज के बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन में काफी मुनाफा मिल सकता है। विदेशों में शाह रुख खान डंकी की टिकटों की एडवांस बुकिंग विंडो खुलने के बाद अब हर किसी की नजर इंडिया में इसकी शुरुआत पर टिकी हुई है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अब तक भारत में डंकी की एडवांस बुकिंग को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया है।

लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलीज से एक सप्ताह पहले यानी 14 दिसंबर को इंडिया में डंकी की टिकटों की एडवांस बुकिंग की शुरुआत की जा सकती है। लेकिन इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments