Thursday, March 12, 2026
Home ताजा खबर यूकेएसएससी ने वाहन चालक लिखित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया

यूकेएसएससी ने वाहन चालक लिखित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया

देहरादून। यूकेएसएससी ने वाहन चालक लिखित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालन परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी। यह परीक्षा 75 अंकों की होगी।

देखें विभागीय सूचना

आयोग की विज्ञापन संख्या- 37/उ०अ० से०च०आ०/2021 दिनांक 24.08.2021 के द्वारा विभिन्न विभागों के वाहन चालक/प्रवर्तन चालक/डिस्पैच राइडर (पदकोड-715, 399, 154/37/2021) के रिक्त पद विज्ञापित किये गये है। इन पदों के लिए दिनांक 12 जून, 2022 को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे लिखित प्रतियोगी परीक्षा संचालित की गई।

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नोत्तरों पर अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रत्यावेदनों / आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निस्तारण करने के उपरांत अंतिम उत्तर-कुंजी एवं वाहन चालन परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

उक्त औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में आयोग द्वारा प्रतिवारित किये गये अभ्यर्थियों को हटाया गया है। सूचित किया जाना है कि औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की वाहन चालन परीक्षा (ड्राइविंग टेस्ट) 75 अंकों की होगी तथा आयोग द्वारा वाहन चालन परीक्षा के लिए दिनांक 18 दिसंबर, 2023 तिथि निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा वाहन चालन परीक्षा हेतु परीक्षण स्थल व समय आदि की जानकारी पृथक से शीघ्र आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments