Thursday, March 12, 2026
Home मनोरंजन रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शक फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करने वाली है।

एनिमल की रिलीज से 6 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 1 लाख 11 हजार 317 टिकट बेच लिए हैं और 3.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनिमल पहले दिन 50 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो एनिमल रणबीर कपूर की के करियर की सबसे बड़ी ओपेनिंग साबित हो सकती है।

बता दें कि रणबीर कपूर इससे पहले श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई दिए थे। उनकी फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपए की ओपेनिंग की थी। इससे पहले वे आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई दिए थे जिसने पहले दिन 43 करोड़ का बिजनेस किया था। रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा ओपेनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक ब्रह्मास्त्र के ही नाम है।

एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में नजर आए हैं। वहीं अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा है। एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिससे लगता है कि फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते की एक दिलचस्प कहानी है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments