Sunday, September 13, 2026
Home ताजा खबर पीएमओ के प्रधान सचिव ने गबर सिंह से पूछा, आप सभी लोगों...

पीएमओ के प्रधान सचिव ने गबर सिंह से पूछा, आप सभी लोगों को खाना ठीक मिल रहा

पीएमओ के प्रधान सचिव पीके मिश्रा व गृह सचिव भल्ला पहुंचे सिलक्यारा

देखें वीडियो, प्रधान सचिव की बातचीत

सिलक्यारा टनल में 15 दिन से फंसे हैं 41 मजदूर

नवयुग इंजीनियरिंग कम्पनी पर मुकदमा दर्ज हो – कांग्रेस

सिलक्यारा। बीते 12 नवंबर दीवाली के दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सुध लेने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और गृह सचिव भल्ला सिलक्यारा पहुंचे। मिश्रा ने गबर सिंह से बातचीत में कहा कि सभी को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूछा कि आप सब लोगों को खाना ठीक मिल रहा…तबियत आदि की कोई समस्या तो नहीं…आप लोग ठीक हैं..सब लोग एक ही जगह पर हैं या अलग-अलग…पूरे टनल में लाइट है…दूसरी तरफ से बात कर रहे श्रमिक ने अपनी समस्या शेयर की।

पीकमिश्रा ने कहा कि सभी आप लोगों को जितना जल्दी हो सके बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने बचाव अभियान का अपडेट लेने के अलावा मजदूरों के परिजनों से भी बात की। गौरतलब है कि आगर मशीन के खराब होने के बाद एक्सपर्ट की टीम ने वर्टिकल ड्रिलिंग के अलावा बड़कोट की दिशा से भी रास्ता बनाना शुरू किया है। यही नहीं,मैनुअल खुदाई को भी विकल्प के तौर पर रखा गया है । चारधाम आल वेदर रोड महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत सीमान्त उत्तरकाशी जिले में बन रही 4.5 किमी लंबी सुरंग में मलबा आने से 41 मजदूरों को फंसे हुए 15 दिन हो गए। विभिन्न राज्यों के यह मजदूर सुरंग के मुहाने से लगभग 70 मीटर पर फंसे हुए हैं।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के टनल एक्सपर्ट अर्नाल्ड ड्रिक्स समेत कई अन्य विशेषज्ञों ने कई विकल्पों पर माथापच्ची करने के बाद काम शुरू किया। लेकिन 48 मीटर पर आए लोहे के अवरोध ने अमरीकन आगर मशीन को तोड़ दिया। इसके बाद , हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया। इस प्लाज्मा कटर से शेष ड्रिलिंग की जाएगी। टनल एरिया में वर्टिकल खुदाई कर मजदूरों तक पहुंचने का भी रास्ता बनाया जा रहा है। लगभग 80 मीटर वर्टिकल खुदाई के बाद मजदूरों तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया जाएगा।

कांग्रेस ने विरोध जताया

इस बीच, कांग्रेस ने नवयुग इंजीनियरिंग कम्पनी व कार्यदायी संस्था की लापरवाही को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि नवयुग इंजीनियरिंग कम्पनी पर भ्र्ष्टाचार व लापरवाही पर मुकदमा दर्ज हो। बीते 15 दिनों में फंसे मजदूरों के परिजन निर्माणदायी कम्पनी के कार्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं। जैसे जैसे दिन आगे खिसक रहे हैं, बेचैनी का आलम भी बढ़ता जा रहा है।

टनल एक्सपर्ट अर्नाल्ड ड्रिक्स ने भी बेहद सावधानी के साथ बचाव अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को निकालने में समय भी लग सकता है।

प्रधान सचिव ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा एवं सचिव, गृह अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिको, इंजीनियरों से भी जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया।

प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने की प्रक्रिया में जुटे श्रमिकों टिंकू दुबे, अमित, शशिकांत, झारू राम, राधे रमण दुबे, ओम प्रकाश, एन.डी अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनके काम की सराहना की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने सुरंग के अंदर फँसे श्रमिकों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहां श्रमिकों को भेजे जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप एवं बीएसएनएल द्वारा स्थापित टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह एवं अन्य लोगों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वार्ता के दौरान श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों से खाने पीने बिजली पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु सभी लोग मेहनत कर रहे हैं। कई मोर्चों पर कार्य चल रहा है। सभी को जल्द से जल्द निकाले जाने की कोशिश जारी है।

प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजनों के साथ ही पूरा देश उनके शीघ्र और सुरक्षित निकाले जाने की दुआ कर रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश की दुआएं अंदर फंसे श्रमिकों के साथ है। परिजनों को हौसला बनाए रखना होगा। सरकार हर स्थिति पर श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय( भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments