Sunday, September 6, 2026
Home देश-दुनिया फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 400 के पार...

फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 400 के पार दर्ज किया गया एक्यूआई

दिल्ली- एनसीआर। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388, आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के दो तिहाई इलाकों में प्रदूषण का सूचकांक 400 के पार रहा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद और दिल्ली 415 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंक ज्यादा है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद में प्रदूषण सूचकांक 401, ग्रेटर नोएडा में 365, गुरुग्राम में 335 और नोएडा में 367 एक्यूआई दर्ज किया गया। सोमवार तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। 27 नवंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने का अनुमान है।
विशेषज्ञों की माने तो पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली व स्थानीय कारणों के साथ मौसमी दशाएं प्रतिकूल बनी हुई हैं। हवाओं की गति काफी कम है। वहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पा रहे। यहीं कारण है कि आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही।

सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम पारा
दिल्ली में पूर्व दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। अनुमान है कि शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को मौसमी बदलाव के कारण हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है। वहीं 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ विवाद ने लिया नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कांग्रेस ने जताया विरोध

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण यज्ञ का विवाद अब सीधे राहुल गांधी तक पहुंच...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक, CM धामी ने बताया राष्ट्रहित का विषय

हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) का मुद्दा प्रमुखता से उठा।...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments