Tuesday, June 16, 2026
Home फीचर गहलोत का दांव कितना कारगर होगा?

गहलोत का दांव कितना कारगर होगा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 नवंबर को होने वाले मतदान से एक बड़ा दांव चला है। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य की सभी दो सौ सीटों पर वे खुद चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लोकल मामले पर ध्यान नहीं देना है और न यह देखना है कि कौन चुनाव लड़ रहा है। गहलोत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में जो काम किया है और जो नीतियां बनाई हैं, उनको ध्यान में रख कर लोग मतदान करें। यह पहली बार है, जब किसी मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि सभी सीटों पर वह खुद चुनाव लड़ रहा है।

ध्यान रहे भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित नहीं किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यह नहीं कहा कि हर सीट पर वे लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा कमल का निशान है। लेकिन गहलोत ने कहा कि हर सीट पर वे खुद लड़ रहे हैं। पता नहीं कांग्रेस आलाकमान ने उनकी इस बात को किस रूप में लिया है क्योंकि उसकी ऑथोरिटी को भी चुनौती है। राजनीतिक लिहाज से भी यह जोखिम वाला दांव है। गहलोत को ऐसा लग रहा है कि अपनी लोक लुभावन घोषणाओं पर बहुत ज्यादा यकीन है और साथ ही इस बात का भी भरोसा है कि उनके पिछड़ी जाति से होने की वजह से एक बड़ा वोट समूह उनके साथ जुड़ेगा। यह भी कहा जा रहा है कि विधायकों के प्रति स्थानीय स्तर पर बहुत नाराजगी है। उन्होंने उस नाराजगी को दूर करने के लिए भी अपने चेहरे पर वोट डालने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

विकास के दावों के बीच भूख की त्रासदी झेलने के लिए लोग मजबूर

 विश्‍वनाथ झा यह अपने आप में एक बड़ा विरोधाभास है कि जिस दौर में दुनिया भर में अर्थव्यवस्था के चमकते आंकड़ों के जरिए लगातार विकास...

 बोतलबंद पानी नहीं, जहर पी रहे हैं हम  

ज्ञानेन्द्र रावत आधुनिक जीवनशैली के तहत हम सभी अपने जीवन को सुखमय बनाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास कर रहे हैं। वह चाहे भौतिक सुख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

Recent Comments