Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर नाबालिग छात्रा से रेप और पॉर्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले 2...

नाबालिग छात्रा से रेप और पॉर्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले 2 युवकों को हुई जेल

देहरादून। नाबालिग छात्रा से रेप और पॉर्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को बीस वर्ष और उसके साथ ब्लैकमेलिंग में शामिल दूसरे युवक को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट के जज पंकज तोमर ने दोनों पर 24 हजार का जुर्माना लगाया।  शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार के अनुसार, 21 सितंबर 2017 को 17 वर्षीय किशोरी की मां ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनकी 17 वर्षीय बेटी एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। तब एक वर्ष पहले ही शुभम कौशिक (23) निवासी गांधीग्राम कांवली रोड और अभिनव कुमार (22) निवासी श्रीरामपुरम कॉलोनी गोविंदगढ़ से लड़की की दोस्ती हुई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों ने छात्रा को फोन पर बातों में फंसाकर घूमने के बहाने 10 सितंबर को बुला लिया। दोनों युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और अभिनव ने दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींची और पॉर्न वीडियो भी बनाई। छात्रा के होश में आने पर शुभम के साथ मिलकर धमकाया कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। इससे छात्रा घबरा गई। इसके बाद दोनों युवकों ने 18 सितंबर को दोबारा अपने यहां बुला लिया। 20 सितंबर को लड़की घर पहुंची तो उसने मां को आपबीती बताई। छात्रा की मां ने कैंट थाने में तहरीर दी, जिस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।  कोर्ट ने अभिनव को 20 साल और शुभम को सात साल जेल की सजा सुनाई।

पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह स्कूल से पवेलियन मैदान में वॉलीबॉल खेलने जाती थी। तब शिवम वहां स्पोर्ट्स ड्रेस में आता था। वह जहां आराम करती तो शिवम भी वहां आ जाता था। वह कहता था कि उसकी गोलियां खा लो तो कमजोरी नहीं आएगी। इसके बाद अक्सर शिवम उसे मिलने लगा। उसने पीड़िता को नशीली गोलियां देकर आदी बनाने की कोशिश की। लेकिन, खेल में रुचि रखने वाली लड़की न केवल दुष्कर्म की शिकार हुई, बल्कि उन दिनों उसे नशे की लत लग गई थी।

दुष्कर्म का आरोपी नशामुक्ति केंद्र में भी रहा भर्ती
2017 में जब शिवम नशामुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ तो उसने पीड़िता को अभिनव से मिलाया। तीन महीने बाद वह नशामुक्ति केंद्र से वापस आया। 10 सितंबर को दोनों पीड़िता को आईएसबीटी के पास एक कमरे पर ले गए। अभिनव ने लड़की से दुष्कर्म किया और शिवम ने अश्लील वीडियो बनाई।  दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बीस हजार रुपये भी ले लिए। 18 सितंबर को अपने एक दोस्त के घर सहारनपुर भेज दिया। पीड़िता के चले जाने पर पुलिस ने शिवम से संपर्क किया। पीड़िता को वापस लाया गया तो पूरा घटनाक्रम खुल गया।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

Recent Comments