Sunday, September 13, 2026
Home लाइफ स्टाइल अब दोमुंहे बालों का होगा अंत, बस करना होगा ये काम, स्प्लिट...

अब दोमुंहे बालों का होगा अंत, बस करना होगा ये काम, स्प्लिट एंड्स का होगा काम तमाम

क्या आप भी दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, क्या इसकी वजह से बालों की खूबसूरती बिगड़ रही है। अगर हां तो इसका तुरंत उपाय खोजना चाहिए, नहीं तो बालों की रंगत और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। दरअसल, अल्ट्रा वॉयलेट किरणें, हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वजह से बालों का टूटना, झडऩा और दोमुंहे जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

हेयर ट्रिमिंग
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना है तो हर तीन से चार महीने में बालों को हल्की सी ट्रिमिंग करवाएं। इससे दोमुंहे बाल कम तो होते ही हैं, उनका टूटना-झडऩा भी कम होता है। यह काफी अच्छा उपाय माना जाता है।

बनाना पैक
दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में केला मददगार हो सकता है। केले से बना हेयर पैक इस समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए पका केला लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें और उसमें दही, नींबू रस और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस पैक से पूरे बालों को कवर करें।  करीब एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

नारियल तेल
नारियल का तेल भी दोमुंहे बालों से छुटकारा दिला सकता है. ये काफी पुराना और असरदार तरीका है, नारियल का तेल बालों पर लगाने से बाल रिपेयर होते हैं और उन्हें मजबूती मिलती हैं। नारियल के तेल को हल्का गर्म कर 15 मिनट तक बालों में मसाज करें. करीब दो घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।

पपीते का हेयर पैक
पपीता बालों को नौरिश करने का काम करता है। यह बालों की खोई चमक को भी वापस ला सकता है. इसे बनाने के लिए पपीते को अच्छी तरह से मैश करें और उसमें दही मिला लें। इस मास्क को करीब 30 मिनट तक बालों में लगाएं और फिर बालों को शैंपू से अच्छी तरह धोएं।

अंडे का पैक
अंडा बालों को अच्छी तरह कंडीशनिंग करता है। अंडे में ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों की लंबाई के हिसाब से  मास्क बनाएं और कम से कम 30 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद अच्छी तरह हेयर वॉश कर लें।

RELATED ARTICLES

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

गर्मी में ‘लाल सोना’ बना तरबूज, बाजार में डिमांड के साथ सोशल मीडिया पर डर और अफवाह भी बढ़ी

हेल्थ डेस्क, जनप्रतिनिधि डॉट कॉम।  भीषण गर्मी के बीच देशभर में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ी है। सड़क किनारे ठेलों से लेकर मंडियों और...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

BRICS Summit 2026: स्थानीय मुद्रा में कारोबार बढ़ाने की तैयारी, आतंकवाद पर भारत ने दुनिया को दिया स्पष्ट संदेश

नई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच भारत ने ब्रिक्स के मंच से आर्थिक सहयोग का नया खाका सामने रखा...

BRICS Summit 2026: सात साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, मोदी-पुतिन की वार्ता पर भी दुनिया की नजर

नई दिल्ली। भारत अगले दो दिनों तक दुनिया की बड़ी कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। नई दिल्ली में 12 और 13...

Recent Comments