Thursday, July 30, 2026
Home देश-दुनिया मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सीएम शिवराज समेत...

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सीएम शिवराज समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट 

मध्यप्रदेश। आज यानी 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर के जैत में मतदान करने पहुंचे। सीएम ने परिवार के सदस्यों के साथ सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने से पहले सीएम शिवराज ने मां नर्मदा का पूजन किया और जैत गांव के मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ नजर आईं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को घेर लिया और उनका तिलक किया। सीएम ने लाडली बहनों को गले से लगाकर आभार जताया।
पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने बेटे नकुलनाथ और बहू प्रिया नाथ के साथ शिकारपुर में मतदान किया। कमलनाथ ने मतदान से पूर्व शिकारपुर स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजन भी किया। इसके बाद वे सौंसर विधानसभा के ग्राम शिकारपुर में मतदान करने के लिए पहुंचे। प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मतदान किया। मतदान करने से पहले वे पीतांबरा पीठ पहुंचे और मां पीतांबरा और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर धूमावती माई के भी दर्शन किए।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इस बार पिछली बार जैसा प्रचंड बहुमत मिलेगा क्या। इस पर उन्हें अपनी प्रतिक्रिया दी। यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं इस बार अपनी तबीयत खराब होने के कारण घूम नहीं पाई, इसलिए इस पर मैं कैसे टिप्पणी दूं। उन्होंने कहा कि फिर भी शिवराज सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत मेहनत की है, उनकी मेहनत रंग लाए यही कामना है। बता दें, इस बार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
अमरपाटन से भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अपने परिवार के साथ किया मतदान। मंत्री और भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। वे वोट डालने के लिए सुवासरा के शासकीय स्कूल पहुंचे। उन्होंने मतदान के बाद आम लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 74-बंगले स्थित वन विभाग के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल की हुजूर विधान सभा के मतदान केंद्र में वोट डाला।
RELATED ARTICLES

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

राहुल गांधी का देहरादून दौरा: छात्रों से सीधा संवाद, रोजगार और पेपर लीक पर सरकार पर तीखा हमला

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरी तरह युवाओं के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा- राज्य के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं प्रवासी

मुंबई। मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, निवेश, रोजगार, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments