Sunday, June 14, 2026
Home खेल वनडे विश्व कप 2023- दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर...

वनडे विश्व कप 2023- दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर भारत ने हासिल की लगातार आठवी जीत

नई दिल्ली। भारतीय टीम का विजयी अभियान विश्व कप में जारी है। उसने रविवार (पांच नवंबर) को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। विश्व कप के 37वें मुकाबले में भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 243 रन से जीत हासिल की। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। भारत अब अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरेगा।

भारत ने 243 रन से मैच को जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पिछली बार अफ्रीकी टीम को 2003 में 153 रन से हराया था। इसके अलावा 2010 में ग्वालियर के मैदान पर भी 153 रन से ही हराया था।

कोहली ने बनाए नाबाद 101 रन
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाए। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

RELATED ARTICLES

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

पेसलवीड स्कूल में ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

देहरादून। The Pestle Weed School में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-17 बालक बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों और शानदार खेल प्रदर्शन की...

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments