Friday, May 1, 2026
Home मनोरंजन टाइगर 3 में सलमान को पूरी टक्कर देंगी कैटरीना, बोलीं- किसी हीरोइन...

टाइगर 3 में सलमान को पूरी टक्कर देंगी कैटरीना, बोलीं- किसी हीरोइन ने नहीं किया होगा ऐसा

कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान की तरह कैटरीना भी खूब मार-धाड़ करती दिखी हैं।अब हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर बात की और बताया कि यह उनके लिए कितनी चुनौतीपूर्ण रहा। इसी के साथ कैटरीना ने फिल्म में अपनी जोया की भूमिका को अपने करियर की सबसे शानदार भूमिका बताया।आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

कैटरीन बोलीं, टाइगर 3 दिखाएगी कि जब अपने परिवार या देश या मानवता को बचाने की बात आती है तो ऐसा कुछ नहीं है, जो एक महिला नहीं कर सकती। जोया बताती है कि लड़कियां पालन-पोषण करने के साथ-साथ खतरनाक रक्षक भी हो सकती हैं।उन्होंने कहा, जोया अपने धैर्य और साहस से किसी की भी बराबरी कर सकती है। वह लड़ाई से पीछे नहीं हटती और एक्शन के मामले में भी पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।

कैटरीना ने कहा, जोया मेरे करियर की सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक है। अपने किरदार की एक और चीज जो मुझे लुभाती है, वो ये है कि उसका एक्शन करने का तरीका या कहें स्टाइल भी बड़ा अनोखा है। वह बेहद जटिल से जटिल एक्शन दृश्यों को भी बड़ी आसानी से कर सकती है, जैसा कि आप ट्रेलर में देख सकते हैं।कैटरीना के मुताबिक, जोया का मुकाबला दुश्मनों की फौज से है, जिससे वह अकेले ही निपटती है।

कैटरीना बोलीं, हम चाहते थे कि जोया में अधिक ताकत हो। मुझे सचमुच कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा। यह यकीनन मेरे करियर का सबसे कठिन प्रशिक्षण था। जोया का एक्शन देख आपको अहसास होगा कि ऐसे दृश्यों को पहले कभी किसी महिला ने नहीं किया।उन्होंने कहा, दुनिया की कुछ बेहतरीन एक्शन टीमों द्वारा बनाए गए इन दृश्यों को मैं दर्शकों को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैंने इनके लिए 2 महीने तक तैयारी की है।

टाइगर फ्रेंचाइजी में जोया एक ऐसा किरदार है, जो किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। वह एक खतरनाक और बुद्धिमान जासूस है, जो एक्शन के मामले में किसी से पीछे नहीं है।इस बार निर्माताओं ने इस किरदार का कद और बढ़ो दिया है।टाइगर 3 इस दिवाली यानी 12 नवंबर को रविवार के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा ने संभाली है, वहीं आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments