Sunday, September 6, 2026
Home खेल आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला आज, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी...

आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला आज, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने-सामने

नई दिल्ली।  पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में मंगलवार को जब आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी होंगी। पिछले पांच मैचों में हैदराबाद का जीत-हार का अनुपात 3-2 है। इस मुकाबले में दोनों के बीच रोमांचक भिड़ंत होने की संभावना है।

सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों उन तीन टीमों में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर लगी हैं। सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में ज्यादातर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब की बल्लेबाजी में अपेक्षाकृत इतनी मजबूती नहीं दिखाई दी है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के दौरान सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया, जबकि शुक्रवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी टीम ने छह विकेट की आसान जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और ऐडन मार्कराम जैसे बल्लेबाजों ने विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है और टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन की मौजूदगी में पंजाब के पास भी बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तान धवन के अलावा अन्य किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई है। पंजाब को अपने भारतीय खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दरअसल पंजाब के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश रखने की चुनौती होगी।

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 23वां मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।  मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments