Tuesday, March 10, 2026
Home हेल्थ सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव होती है और शारीरिक क्षमताएं बेहतर होती है। इसलिए योग भारत के साथ साथ अब दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है। आप योग करते हैं, ये अच्छी बात है लेकिन योग करने के भी कुछ खास नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी कहलाता है। कई बार गलत तरह से किया गया योग सेहत के लिए नुकसानदेय साबित होता है। इसलिए जरूरी है कि योग करते समय इसके कुछ नियमों का सही से पालन किया जाए। चलिए जानते हैं कि योग करते समय किन किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

योग करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
योग करते समय टाइम का खास ध्यान रखना चाहिए. योग करने का सही समय सुबह का समय है। कुछ लोग इसे दोपहर या रात के समय करते हैं लेकिन दोपहर और रात को योग करना गलत होता है। दरअसल सुबह के समय शरीर रिलेक्स होता है और पेट भी हल्का होता है. इसलिए सुबह के समय योग करना सही है।

योग करते समय कुछ लोग पानी पीते रहते हैं. ये गलत है, योग करते समय पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि योग के पंद्रह मिनट बाद पानी पीना चाहिए. दरअसल योग करते समय शरीर में जब ऊष्मा का स्तर बढ़ता है तो इस दौरान पानी पीने से ऊष्मा का स्तर गिर जाता है और शरीर को नुकसान होता है। इसलिए योग करते समय पानी पीना गलत है।
योग का असर एक दिन में नहीं होता है। योग करते समय इस बात को ध्यान रखें कि इसका असर कुछ दिन बाद होता है। इसलिए धैर्य रखें और योग करते रहें।

योग करते समय इस पर पूरा फोकस करना चाहिए. अगर आप योग करते समय दिमाग को पूरी तरह फोकस नहीं करेंगे तो दिमाग और एकाग्रता को इसका लाभ नहीं मिलेगा। अगर योग कर रहे हैं तो चेतना के साथ करें और पूरे मन और उत्साह के साथ करें। इससे आपको योग का जल्दी लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments