Sunday, March 15, 2026
Home खेल World Cup 2023: न्यूजीलैंड को हराकर शान से फाइनल में पहुंची भारतीय...

World Cup 2023: न्यूजीलैंड को हराकर शान से फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, शामी बने जीत के हीरो

मुंबई। विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार ढंग से फाइनल में जगह बनाई। विराट और श्रेयस की शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने भले ही 398 रनों का बड़ा टारगेट दिया लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बीच-बीच में शानदार साझेदारियां कर भारतीय टीम और समर्थकों की सांसें रोके रखी। न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल ने बेहतरीन शतक जडकर एक छोर से जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन उनके साथ कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। अंत में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 49वें ओवर में 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 70 रन से मुकाबला हार गई। मोहम्मद शामी ने जादुई गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए।

बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रोहित और शुभमन ने एक बार फिर टीम को तेजतर्रार शुरूआत दिलाई और 8.1 ओवर में 71 रन जोड़े। इसी स्कोर पर रोहित 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद गिल और विराट ने उसी तेजी से रन बटोरे। हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के चलते गिल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। कोहली ने इसके बाद श्रेयस के साथ भारतीय टीम का स्कोर 327 रन तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता का अपना तीसरा और कुल अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 50वां शतक ठोका। कोहली 113 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नौ चौके और दो छक्के जड़े।

अंत के ओवरों में श्रेयस और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। श्रेयस 70 गेंदों में चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवर में शुभमन दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और 66 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, राहुल ने 20 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के लिए सेंटनर के अलावा सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। टिम साउदी ने तीन विकेट चटकाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 10 ओवर में 100 रन दिए। ट्रेंट बोल्ट ने 10 ओवर में 86 रन देकर एक विकेट लिया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने छठवें ओवर की पहली गेंद पर ओपनर डेवन कॉन्वे का विकेट खो दिया। शामी की गेंद पर राहुल ने विकेट के पीछे कॉन्वे का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद उन्होंने रचिन रविंद्र को भी राहुल के हाथों कैच करवाया। कॉन्वे और रविंद्र दोनों ने 13-13 रन बनाए। इसके बाद कप्तान विलियमसन और डेरन मिचेल ने 32.2 ओवर में टीम का स्कोर 220 तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाज जब तक क्रीज पर थे, भारतीय टीम और समर्थकों की सांसें अटकी रही। विलियमसन 73 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। शामी की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर उनका कैच लपका। शामी ने उसी ओवर में लाथम को भी एलबीडब्ल्यू आउट कर भारतीय टीम की मैच में वापसी करा दी। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 75 रनों की साझेदारी कर संघर्ष जारी रखा। बुमराह की गेंद पर जड़ेजा ने फिलिप्स का कैच लपककर इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल छक्का मारने के प्रयास में शामी की गेंद पर बाउंड्री पर जड़ेजा को कैच दे बैठे। शामी ने इस मुकाबले में 57 रन देकर सात विकेट चटकाए। यह विश्व कप इतिहास में भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले आशीष नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट चटकाए थे। केएल राहुल ने चार और रविंद्र जड़ेजा ने तीन कैच पकड़े।

शामी के विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट

मोहम्मद शामी ने 17वीं पारी में 50 विकेट पूरे किए। वह मौजूदा विश्व कप में सबसे ज्यादा तीन बार एक पारी में पांच विकेट चटका चुके हैं। विश्व कप इतिहास में वह सबसे अधिक चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। वह विश्व कप में सबसे कम पारियों में 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बने। वहीं, मौजूदा विश्व कप में वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। वह वनडे में सात विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। साथ ही वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने जहीर खान के वर्ष 2011 के 22 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments