Sunday, March 8, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड बोर्ड छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप...

उत्तराखंड बोर्ड छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप होंगे आयोजित

देहरादून। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है।

इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी। जिनमें 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय पढ़ाया जाएगा, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे। ऐसे शिक्षकों को छुट्टी में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार अवकाश दिया जाएगा। स्थान की उपलब्धता को देखते हुए अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें प्रतिभाग का अवसर दिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments