Wednesday, March 11, 2026
Home हेल्थ सुबह उठते ही क्यों आती है उबासी और इसका ज्यादा आना किन...

सुबह उठते ही क्यों आती है उबासी और इसका ज्यादा आना किन बीमारियों की ओर करता है संकेत?

रोजमर्रा की जिंदगी में आप कई तरह की शारीरिक गतिविधीयों में लगे रहते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि वे शारीरिक गतिविधियां आखिर होती क्यों है. उबासी आना भी इन्हीं गतिविधीयों का एक हिस्सा है. उबासी अक्सर नींद पूरी ना होने, नींद ज्यादा आने और थके होने की वजह से आती है. दरअसल दिनभर में इंसान 5 से 18 बार तक उबासी ले सकता है और यह एक आम सी बात भी है. जब भी हमारे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है या यूं कहें कि जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है तो हमारा शरीर भारी मात्रा में ऑक्सीजन को खींचने की कोशिश करता है जिसके कारण हमें उबासी आती है।

उबासी आने के सामान्य कारण
* ज्यादा थकान होने से उबासी का आना एक दम आम बात है

* रात की नींद पूरी ना होने पर उबासी आना भी नॉर्मल है

* दिनभर आलस और सुस्ती की वजह से भी उबासी आ जाती है

* कई बार समय से पहले नींद खुल जाने पर भी उबासी आना नॉर्मल माना जाता है

सामान्य नहीं है ज्यादा उबासी का आना
अब अगर आपको दिनभर उबासी आती रहती है तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है. ज्यादा उबासी आना किसी बीमारी की ओर इशारा भी हो सकता है. दरअसल ज्यादा उबासी आना हमारे शरीर में पल रही किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और इससे कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत हो सकती है. दिन के किसी भी वक्त मुंह खोल कर उबासी लेना किन बीमारीयों की शुरुआत हो सकती है आइए जानते हैं-

स्लीप एप्निया
यह एक तरह की बीमारी है जिसमें रात को सोते समय कई बार सांस रुक जाती है, जिसकी वजह से नींद में खलल पड़ता है और दिनभर उबासी आती रहती है।

नार्कोलेप्सी
नार्कोलेप्सी नींद से जुड़ी समस्या है, जिसमें इंसान को बहुत ज्यादा नींद आती है और वह कहीं भी सो जाता है. दिनभर नींद आने की वजह से इंसान को थकान महसूस होती है और वह दिनभर उबासी लेता रहता है।

इंसोमेनिया
इंसोमेनिया भी उपरोक्त बीमारियों की तरह ही नींद से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी में इंसान को रातभर नींद नहीं आती है और अगर नींद लगने की वजह से बीच में टूट जाए तो दोबारा नींद आना मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से इंसान काफी थका हुआ महसूस करता है और उसे दिनभर उबासी आती रहती है।

डायबिटीज
डायबिटीज में भी उबासी आना आम होता है. शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाने के कारण हाइपोग्लाइसीमिया का शिकार हो जाने से उबासी आती है।

दिल की बीमारी
अगर नींद पूरी होने के बाद भी आपको उबासी आ रही है तो तो यह दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments