Tuesday, March 10, 2026
Home हेल्थ आखिर क्यों आती है खाना खाने के बाद छींक, वजह जान रह...

आखिर क्यों आती है खाना खाने के बाद छींक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

ज्यादा तीखा खाने के बाद कुछ लोग छींकने लगते हैं तो कुछ लोगों की नाक बहने लगती है. चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है। भोजन के बाद छींक क्यों आती है। अक्सर आपने गौर किया होगा कि खाने के तुरंत बाद कुछ लोगों को छींक आने लगती है। कई बार लोग खाने के तुरंत बाद एक बार छींकते हैं तो कई लोगों को एक से ज्यादा बार छींक आती है। कुछ लोगों को भोजन करने के बाद नाक से पानी पहने की भी शिकायत होती है. ऐसा क्यों होता है, आप भी इसे लेकर सोचते होंगे. डॉक्टर कहते हैं कि भोजन के बाद आने वाली छींक को गस्टेटरी राइनाइटिस कहते हैं।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, भोजन के बाद आने वाली छींक की संख्या बढ़ती जाती है। चलिए आज इस बारे में बात करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गस्टेटरी राइनाइटिस दरअसल खाने के बाद नॉनएलर्जिक रिएक्शन है। कई बार ज्यादा मसालेदार भोजन खाने या फिर ज्यादा गर्म भोजन करने के बाद नाक की नली में सूजन आ जाती है। आपको बता दें कि नाक की नली में कई तरह के रिसेप्टर्स होते हैं जो तीखे भोजन के चलते छींक को ट्रिगर करते हैं। ये रिसेप्टर्स कैप्साइसिन नामक यौगिक की मौजूदगी में ट्रिगर करते हैं।

ये यौगिक मिर्च और तीखी चीजों में पाया जाता है. अगर कोई ज्यादा तीखी चीज खाता है तो उसके चलते रिसेप्टर्स रिएक्ट करते हैं और व्यक्ति को छींक आने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट ने रिसेप्टर्स के साथ साथ वायरस औऱ बैक्टीरिया को भी छींक का कारण मान है। कई बार बैक्टीरिया युक्त भोजन करने या नाक के जरिए वायरस की चपेट में आने के कारण भी व्यक्ति को छींक आने लगती है। तीखे भोजन के साथ साथ दूध, अंडे, सोया, मूंगफली और ट्री नट्स भी इस तरह की एलर्जी को ट्रिगर करते हैं जिससे छींक आने लगती है। गस्टेटरी राइनाइटिस के चलते भोजन के बाद छींक आना हालांकि बड़ी समस्या नहीं है. लेकिन अगर ये ज्यादा परेशान करती है तो एलर्जी वाले भोजन से दूरी बनाकर इससे राहत पाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments