Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट- रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, 12...

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट- रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ने के बीच अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बाद से शुष्क बने मौसम ने दून में अचानक करवट बदली और रिमझिम वर्षा के बीच पारे ने गोता लगाया। सोमवार को दून में दिनभर हुई वर्षा से पारे में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अचानक ठिठुरन बढ़ गई। गर्म कपड़े निकलने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर लोग आग सेकते भी नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) भी दून में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं बात करें बीते दिन की तो सोमवार को सुबह से ही दून में काले बादलों का डेरा रहा और तेज हवा के बीच भारी गर्जन के साथ ही रिमझिम वर्षा शुरू हुई। बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर में दून में 25 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, शाम को आसमान खुल गया और हल्की धूप खिली। वर्षा के कारण अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के गरम कपड़े निकल गए।

वहीं, शहर के मुख्य बाजार में लोग आग सेकते भी नजर आए। दून में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 और सोमवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। दून में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments