Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर एक अप्रैल से पानी के बिलों में हो जाएगी इतने प्रतिशत की...

एक अप्रैल से पानी के बिलों में हो जाएगी इतने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी 

देहरादून। उत्तराखंड में एक अप्रैल से पानी के बिलों में नौ से लेकर 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। ये बढ़ोत्तरी 2013 की तय पानी की दरों के आधार पर होगी। घरेलू पानी के बिलों में नौ रुपए से लेकर 44 रुपये प्रति महीने तक का इजाफा होगा। कमर्शियल पानी के बिलों में 75 रुपए से लेकर 105 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा।   पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी को लेकर 30 जनवरी 2013 को जारी शासनादेश में एक व्यवस्था दी गई थी। इसके तहत हर साल एक अप्रैल से पानी के बिलों में अपने आप इजाफा हो जाएगा। घरेलू पानी के बिलों में नौ से 11 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी का प्रावधान है।  कमर्शियल पानी के बिलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का नियम बनाया गया।

आदेश में ही साफ किया गया कि हर साल एक अप्रैल को अपने आप ही पानी के बिलों में ये बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसके लिए अलग से कोई आदेश नहीं किया जाएगा।  हर साल बढ़ोत्तरी भी सिर्फ 2013 की तय पानी की दरों के आधार पर होगी। घरेलू पानी के बिलों का निर्धारण शहरों में भवन कर के तहत तय होता है। गांवों में पानी के बिलों का निर्धारण घर में लगे प्रति नल के आधार पर तय किया जाता है।  पानी के बिलों में भवन कर निर्धारण 3500 रुपए सालाना के आधार पर नौ प्रतिशत और 3500 रुपए से अधिक के भवन कर निर्धारण पर 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय है। कमर्शियल बिलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। इस तरह जिस घर का सालाना भवन कर निर्धारण जितना अधिक होगा, उसका पानी का बिल उतना ही अधिक आएगा।

घरेलू पानी के बिलों में नौ रुपए से लेकर 44 रुपये प्रति महीने तक का इजाफा होगी। कमर्शियल पानी के बिलों में 75 रुपए से लेकर 105 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा। महाप्रबंधक मुख्यालय डीके सिंह ने बताया कि पानी के बिलों में हर साल ऑटो मोड में ही इजाफा होता है। इसके लिए कोई अलग से आदेश नहीं किया जाता। 2013 के आदेश के आधार पर ही तय बढ़ोत्तरी होती है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments