Sunday, March 8, 2026
Home धर्म-संस्कृति उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक संगीत की गूंज और आपसी आत्मीयता ने पूरे परिसर को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम में पत्रकारों, उनके परिजनों और आमंत्रित अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन के दौरान लक्की ड्रा और बंपर ड्रा ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश जोशी और अति विशिष्ट अतिथि नरेश बंसल सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनपुरी और राजस्थानी लोकगीतों पर कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शक झूम उठे। प्रसिद्ध गढ़वाली लोक गायक विवेक नौटियाल और जौनसारी लोक गायिका रेशमा शाह की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके। क्लब परिवार की ओर से वंदना अग्रवाल और उनके पुत्र रूद्राक्ष अग्रवाल की होली प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। बच्चों को उपहार वितरित कर समारोह में पारिवारिक वातावरण का अहसास भी कराया गया।

मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी मेल-मिलाप और सकारात्मक सोच का पर्व है। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ते हुए ऐसे आयोजनों को संवाद बढ़ाने का माध्यम बताया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मीडिया की जिम्मेदारी और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

अन्य वक्ताओं ने भी होली को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए प्रेस क्लब की पहल की सराहना की। अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब आगे भी इसी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच बना रहेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेश सेमवाल और सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। रंग-अबीर और पारंपरिक गीतों के साथ समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

कई विशिष्ठ अतिथि और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल और कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल मौजूद रहे।

लक्की ड्रॉ और बंपर ड्रॉ रहे आकर्षक का केंद्र

हमेशा की तरह होली मिलन महोत्सव में लक्की ड्रॉ और बंपर ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। उनमें से कई को आकर्षक उपहार भी मिले। इस बार बंपर ड्रॉ के तहत नगद इनामी राशि रखी गई थी, जिनसे इसके आकर्षण को कई गुना बढ़ा दिया। वहीं, क्लब की ओर से बच्चों को भी आकर्षक उपहार देकर उनकी होली की खुशियों में इजाफा किया गया।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments