Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा 

12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप 

10 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने मारी बाजी 

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद हरिद्वार की ओर से आज शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। प्रदेश में उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड से इस बार दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास और 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने प्रदेश में टॉप किया। प्रकाश व्यास श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र हैं। जबकि आयुष ममगाई ब्रिगेडियर विद्दाधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ झोंजल, सितोनस्यूं पौड़ी गढ़वाल के छात्र हैं।

वहीं दसवीं में श्री जयदयाल अग्रवार संस्कृत विद्याल श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के सक्षम प्रसाद ने प्रदेश में दूसरा और दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्याल हल्द्वानी नैनीताल के जगदीश चंद्र तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। 12वीं में पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्याल ऋषिकेश के दीक्षांत डंगवाल और श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्याल देहरादून की रिंकी बरिहा ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। वहीं पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्याल ऋषिकेश के नीरज बिजल्वाण और  श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्याल के दिशु को तीसरा स्थान मिला। 

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments