Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए परिवहन विभाग ने लिए अहम फैसले

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए परिवहन विभाग ने लिए अहम फैसले

जीपीएस से निगरानी में रहेंगे यात्री वाहन

देहरादून। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए परिवहन विभाग ने घंटाघर और परेड मैदान के आसपास दो किमी क्षेत्र में बिना जीपीएस वाले सार्वजनिक यात्री वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है कि इस क्षेत्र में अब सिर्फ वही यात्री वाहन संचालित होंगे, जिनमें जीपीएस लगा होगा। घंटाघर से दिलाराम चौक, सर्वे चौक, बिंदाल पुल, आराघर चौक व सहारनपुर चौक तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक के कुछ निर्णय गुरुवार को राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद सार्वजनिक कर दिए गए। प्राधिकरण के सचिव/आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने इस संबंध में बताया कि यातायात सुधार को लेकर बड़े कदम उठाए गए हैं।

पुलिस-प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित स्थल, चौक-चौराहे एवं मार्गों पर यात्री वाहन का संचालन होने पर वाहन का परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर भी वाहन का परमिट निरस्त किया जाएगा। घंटाघर की परिधि में जीपीएस की शर्त के बाद अब सिटी बस, निजी बस, टैक्सी, आटो, विक्रम, मैक्सी आदि का संचालन केवल उसी सूरत में होगा, जब वाहन पर जीपीएस लगा होगा। इसके अलावा जोगीवाला-बद्रीपुर-नवादा-डिफेंस कालोनी-रिस्पना-आराघर-प्रिंस चौक-दर्शनलाल चौक-परेड ग्राउंड मार्ग पर संचालित ओमनी टाटा-मैजिक के आवंटित परमिट में 50 प्रतिशत वाहन इसी मार्ग पर चलेंगे, जबकि शेष 50 प्रतिशत वाहन परेड मैदान-सुभाष रोड-मोहकमपुर-नवादा तक चलेंगे। यही शर्त परेड ग्राउंड-सर्वे चौक-नैनी बेकरी-दिलाराम-कंडोली-आइटी पार्क मार्ग पर संचालित वाहनों के लिए भी रहेगी।

जिन 18 मार्गों पर ओमनी टाटा-मैजिक के परमिट दिए गए थे, उनमें यदि संचालक अपना परमिट बदलना चाहता है तो वह शासन से 19 नए मार्ग स्वीकृत होने के बाद ही दोबारा आवेदन कर सकेगा। पहले आओ-पहले पाओ के तहत नए परमिट आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से जनपद उत्तरकाशी में वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने और टिहरी में नए मार्गों को वाहन संचालन के लिए खोले जाने के निर्णय को भी शासन ने स्वीकृति दे दी है। घंटाघर व इसके आसपास के क्षेत्र में कोई यात्री वाहन एक दिन में कितनी बार संचालित हो रहा, इस संबंध में अब पूरी जानकारी परिवहन विभाग के पास रहेगी। जीपीएस से परिवहन विभाग हर वाहन की निगरानी कर सकेगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन का संचालन परमिट की शर्तों के अनुसार हो रहा है या नहीं।

यात्री सुविधाओं में वृद्धि के लिए परिवहन विभाग ने थ्री-प्लस-वन व फाइव-प्लस-वन यात्री क्षमता वाले आटो के नए परमिट देने का निर्णय लिया है। इनमें हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर व ऋषिकेश में थ्री-प्लस-वन व फाइव-प्लस-वन यात्री क्षमता वाले सीएनजी आटो, देहरादून में थ्री-प्लस-वन यात्री क्षमता वाले सीएनजी आटो, जबकि हरिद्वार क्षेत्र के पथरी में थ्री-प्लस-वन व फाइव-प्लस-वन यात्री क्षमता वाले आटो व टेंपो के परमिट दिए जाएंगे। झबरेड़ा में फाइव-प्लस-वन व सिक्स-प्लस-वन यात्री क्षमता वाले आटो-टेंपो के परमिट दिए जाएंगे, जो उत्तर प्रदेश सीमा तक संचालित होंगे।

हरिद्वार में देवपुरा अग्रसेन चौक-ऋषिकुल-शंकराचार्य चौक-चंडीपुल-श्यामपुर कांगड़ी-गैंडीखाता-लालढांग मार्ग पर मिनी बसों के परमिट दिए जाएंगे। देहरादून में प्रेमनगर-बडोवाला-शिमला बाईपास-आइएसबीटी मार्ग पर मिनी बसों के 11 परमिट दिए जाएंगे। देहरादून के रायपुर-बालावाला में नौ नए मार्गों पर कलस्टर के हिसाब से बसों के संचालन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। देहरादून शहर में 19 नए मार्गों पर मिनी या ओमनी बसों के संचालन का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments