Thursday, July 30, 2026
Home मनोरंजन द रेलवे मैन का ट्रेलर जारी, भोपाल गैस त्रासदी पर है वाईआरएफ...

द रेलवे मैन का ट्रेलर जारी, भोपाल गैस त्रासदी पर है वाईआरएफ की वेब सीरीज

यशराज फिल्म्स भारत का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है जो इन दिनों अपनी स्पाई यूनिवर्स को लेकर खासी चर्चा पा रहा है। इस प्रोडक्शन हाउस ने सिनेमा प्रेमियों को अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब यह ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने कदम रख रहा है। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने पहली वेब सीरीज द रेलवे मैन बनाई है, जो भोपाल गैस त्रासदी पर है, जिसका आज ट्रेलर जारी किया है।

ट्रेलर पूरी तरह से किसी भव्य फिल्म का अहसास करता है। कुछ दिनों पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था। तब से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही थी। लोग इसके अपडेट को लेकर काफी उत्सुक दिखे। अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो झकझोर देने वाला है।

गौरतलब है कि 2-3 दिसंबर 1984 की रात भोपाल के एक पेस्टीसाइड प्लांट से जहरीली गैस लीक हो गई थी, जिससे करीब 2000 लोगों की जान चली गई थी। लाखों कर्मचारी और शहरवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। द रेलवे मेन एक थ्रिलर सीरीज है। इसमें उन हीरो की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने जान दांव पर लगाकर लोगों की मदद की थी।
कह सकते हैं कि सीरीज में उन अनसंग हीरोज के बारे में दिखाया जाएगा जिनके किस्से अनसुने रह गए। इसमें केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा, बाबिल खान और आर. माधवन जैसे कलाकार हैं। द रेलवे मेन के ट्रेलर में इन चारों एक्टर्स की छाप छोडऩे वाली परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर को रिलीज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments