Wednesday, March 11, 2026
Home हेल्थ वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें एलोवेरा का सेवन,...

वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें एलोवेरा का सेवन, जल्द दिखेगा असर

एलोवेरा एक ऐसा प्राकृतिक घटक है, जिसमें मौजूद विटामिन-क्च मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर की वसा को जलाने में मदद कर सकता है। इस तरह से ये वजन घटाने में कारगर है। इसके अतिरिक्त कुछ शोध के अनुसार, आप वजन घटाने और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं।आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए एलोवेरा का सेवन किन-किन तरीकों से किया जा सकता है।

भोजन करने से पहले करें एलोवेरा के जूस का सेवन
वजन कम करने के लिए आपको नियमित रूप से भोजन से लगभग 15 मिनट पहले एक चम्मच एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।इससे पाचन को सुधारने और आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में प्रभावी हो सकता है।यहां जानिए एलोवेरा के फायदे और नुकसान।

सब्जियों के जूस में एलोवेरा को मिलाकर पीएं
अगर आप सीधा एलोवेरा का सेवन नहीं कर पाते हैं तो इसे सब्जियों के जूस में मिलाकर पीएं।इस जूस को बनाने के लिए पुदीने के पत्ते, पालक, गाजर, लौकी और धनिया को पानी के साथ ब्लेंडर में ब्लेंड करें। इसके बाद इसमें थोड़ा एलोवेरा डालें, फिर जूस को छानकर एक गिलास में डालें।अब जूस में नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें।

गुनगुने पानी में एलोवेरा मिलाएं
आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो।यह मिश्रण तुरंत ही मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया बढ़ाने में मदद करता है, जिससे कैलोरी कम होती है।यहां जानिए गर्म पानी के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।

एलोवेरा में थोड़ा शहद मिलाएं
वजन कम करने के लिए आप एलोवेरा जूस को शहद के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़ी चम्मच एलोवेरा में कुछ बूंदें शहद मिलाएं, इससे इसका स्वाद बेहतर हो जाएगा।इस मिश्रण के नियमित सेवन से शरीर में एंटीबॉडीज का निर्माण होता है, जिससे कई बीमारियों की रोकथाम में फायदा मिलता है। यह आपको किसी भी संक्रमण के नुकसान से जल्द राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं।

नींबू पानी में एलोवेरा मिलाएं
नींबू और एलोवेरा का मिश्रण भी वजन घटाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक जग में पानी, नींबू का रस, एलोवेरा का गूदा, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर पीएं।यहां जानिए रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीने के सेवन से मिलने वाले फायदे।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments