Wednesday, March 11, 2026
Home हेल्थ सर्दी में संतरा खाने का यह है सही वक्त, तभी मिलेगा शरीर...

सर्दी में संतरा खाने का यह है सही वक्त, तभी मिलेगा शरीर को भरपूर फायदा

संतरा को सर्दी का सबसे बेस्ट फल माना जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत रखता है. हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर यह बात कहते हैं कि खासकर सर्दी में आपकी इम्युनिटी कमजोर होगी तो आप जल्दी-जल्दी कोल्ड-कफ का शिकार हो जाएंगे। आजकल ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में संतरे का जूस पीना पसंद करते हैं। क्योंकि कहते हैं दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करनी चाहिए। संतरा का स्वाद हल्का मीठा और खट्टा होता है जिसके कारण इसे पीते ही बहुत ही फ्रेश महसूस होता है। लेकिन सवाल यह है कि ठंड के मौसम में संतरा खाने या उसके जूस पीने का कौन सा सही वक्त होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप बेवक्त संतरे का जूस पी लेंगे तो पेट में गैस, कब्ज की परेशानी हो सकती है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको संतरे खाने का सही वक्त बताएंगे. ताकि इससे आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे।

सर्दी में संतरा खाने का सही वक्त
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप संतरा खाना बेहद पसंद करते हैं तो इसे आप कभी भी खाली पेट या रात के वक्त न खाएं। आप कोशिश करें कि जब भी आप संतरा या उसका जूस पिएं तो  दोपहर के वक्त पिएं. खाली पेट संतरा खाने या जूस पीने से एसिड रिफ्लैक्स होने लगता है। यह फल इम्युनिटी बूस्ट तो करती ही है लेकिन गलत वक्त पर खा लेंगे तो यह गैस की समस्या पैदा करेगी। डायरेक्ट संतरा खाने या जूस पीने से स्किन काफी ज्यादा हेल्दी रहता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. यह ग्लोइंग स्किन के लिए काफी अच्छा होता है साथ ही पेट भी अच्छा रहता है।

आंखों के लिए अच्छा होता है संतरा
अगर आप विंटर में रेग्युलर संतरा खाते हैं तो इसका असर आपको 1 सप्ताह के अंदर दिख जाएगा। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। जिसकी वजह से इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ लगता है. संतरा आंखों के लिए काफी अच्छा और फायदेमंद होता है. जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें  तो संतरा या नींबू बिल्कुल खाना चाहिए।

क्या सर्दी के मौसम में ज्यादा संतरे खाने से कोई नुकसान होता है?
संतरा आमतौर पर स्वास्थ्यवर्धक होता है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से फाइबर की मात्रा के कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त, साइट्रस एलर्जी या किडनी की समस्याओं जैसी कुछ चिकित्सीय स्थितियों वाले व्यक्तियों को इसका सेवन कम करना चाहिए।

किन लोगों को संतरा नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों को किडनी और लिवर की बीमारी है उन्हें संतरा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि संतरे में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साइट्रस एलर्जी वाले लोगों को हर रोज संतरा खाना चाहिए। हमेशा किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लें।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments