Monday, March 9, 2026
Home ताजा खबर तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर कलश स्थापना तथा छतरी जीर्णोद्धार का कार्य...

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर कलश स्थापना तथा छतरी जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न

नयी छतरी का निर्माण देवदार की लकड़ी से किया गया

दिल्ली के दानीदाता के सहयोग से 13 लाख 65 हजार में हुआ कार्य

श्री तुंगनाथ। विश्व के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित पंच केदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर की छतरी का जीर्णोद्धार कार्य बर्फवारी के बीच कलश स्थापना के साथ विधि- विधान से संपन्न हो गया है। जीर्ण-शीर्ण हो चुकी तुंगनाथ मंदिर की छतरी का दानीदाता के सहयोग से मरम्मत कार्य संपन्न हो गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु लगातार कार्य चल रहा है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कोठा भवन का जीर्णोद्धार का कार्य गतिमान है। श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी मंदिर की छतरी का भी जीर्णोद्धार कार्य प्रस्तावित है जबकि श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर के प्रचार प्रसार हेतु भी कार्य हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि तुंगनाथ मंदिर की नयी छतरी का निर्माण देवदार की लकड़ी से किया गया है । पहले की तरह नक्काशीदार बनाया गया है। बीते 4 सितंबर को पुरानी जीर्ण छतरी को उतारा गया था । और कलश को मंदिर गर्भ गृह में रखा गया था। पांच सप्ताह बाद में छतरी बनकर तैयार हुई तथा मंदिर के शीर्ष पर स्थापित की गयी। उसके बाद सोमवार तुंगनाथ में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गयी थी । पूरे तुंगनाथ क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गयी। इसी दौरान कलश पूजा के बाद गर्भगृह से लाकर हक हकूकधारियों तथा पश्वागणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना संकल्प के साथ मंदिर के शीर्ष में छतरी एवं कलश को पूर्ववत विराजमान कर दिया गया। छतरी का जीर्णोद्धार करनेवाले दिल्ली के दानीदाता संजीव सिंघल के सहयोग से 13 लाख 65 हजार की लागत से नयी छतरी का निर्माण किया गया। कलश तथा छतरी स्थापना के दौरान भगवान महादेव, भैरवनाथ जी, भूतनाथ जी मां भगवती कालिंका अवतरित हुई । और छतरी तथा कलश को स्थापित करने की अनुमति दी।

इस अवसर पर मंदिर सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,मठापति रामप्रसाद मैठाणी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक बलबीर नेगी, भूतनाथ के पश्वा राजेंद्र भंडारी, मंगोली गांव के धर्म्वाण बंधु, मंदिर के पुजारी गण गीता राम मैठाणी, प्रकाश मैठाणी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments