Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर देश के इन 12 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, आगामी 4...

देश के इन 12 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, आगामी 4 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यहां अगले 4 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश से झारखंड तक 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चली।

21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लू चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। आज मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचेगा।

हालांकि पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और त्रिपुरा में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments