Wednesday, March 11, 2026
Home हेल्थ हाथ मिलाने का तरीका बता देता है आपकी सेहत का हाल, मिलते...

हाथ मिलाने का तरीका बता देता है आपकी सेहत का हाल, मिलते हैं ये संकेत

हाथ मिलाना इस समय दुनिया में अभिवादन का सबसे बड़ा तरीका बन चुका है. दोस्ती यारी हो या फिर बिजनेस कुलीग, सामने आने पर सबसे पहले अपनापन जाहिर करने के लिए हाथ मिलाते हैं. हाथ मिलाना भले ही औपचारिक रूप से ग्रीटिंग का तरीका बन चुका हो लेकिन दूसरी तरफ ये आपकी सेहत को मापने का एक तरीका भी साबित हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हाथ मिलाने से आप किसी की भी सेहत के बारे में पता कर सकते हैं. हैरान होने की बात है लेकिन ये सही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि हाथ मिलाने से किसी व्यक्ति के दिल और दिमाग से जुड़ी परेशानियों के बारे में भी पता लगाया जा सकता है. चलिए जानते हैं महज हैंडशेक करने से सेहत के बारे में क्या क्या संकेत मिल सकते हैं।

हाल ही में रिसर्च में बताया गया है कि जब कोई व्यक्ति धीमी गति से हाथ मिलाता है तो इसका संकेत है कि उसे फ्यूचर में दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का रिस्क है. लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी में ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की तरफ से हैंडशेक से जुड़ा ये अध्ययन किया गया जिसमें 5000 लोग शामिल हुए।

इस रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों के हैंडशेक में कमजोरी थी या जिनके हाथ की पकड़ ढीली या कमजोर थी, उन लोगों का दिल बाकी लोगों की तुलना में कमजोर था. इस रिसर्च के लीड प्रोफेसर स्टीफन पीटरसन के मुताबिक हाथ मिलाने के दौरान अगर हाथ की पकड़ ढीली लगती है तो ये दिल के रोग को समझने का एक बड़ा संकेत हो सकता है।

अध्ययन में कहा गया कि जिन लोगों के हाथ की पकड़ ढीली थी उनमें से कई लोग डिप्रेशन के शिकार देखे गए. अक्सर जो लोग डिप्रेशन में होते हैं, उनके शरीर पर थकान औऱ कमजोरी हावी रहती है और ऐसे में हैंडशेक के दौरान हाथ की पकड़ ढीली हो जाती है. इसके अलावा हाथ की ढीली पकड़ गठिया और डिमेंशिया जैसे रोगों का भी संकेत देती है।

अध्ययन में पाया गया कि हाथ मिलाते वक्त अगर किसी के हाथ में ज्यादा पसीना आता है तो वो व्यक्ति हाइपरहाइड्रोसिस का शिकार हो सकता है. आपको बता दें कि 1951 में हैंडशेक से जुड़ी ऐसी ही एक रिसर्च की गई थी जिसमें कहा गया था कि हाथ मिलाते वक्त जिन लोगों के हाथ की पकड़ ढीली होती है, उनकी मौत जल्दी होने की आशंका होती है।

RELATED ARTICLES

क्रिसमस–नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा पर सरकार की कड़ी नजर, राज्यभर में शुरू किया गया विशेष अभियान

देहरादून। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त...

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शुक्रवार को जिले के...

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप जांचने को छापेमारी, 170 नमूने लिए, सात मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कफ सिरप पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments