Wednesday, March 11, 2026
Home ताजा खबर नववर्ष से पहले ही हांफने लगी पहाड़ों की रानी, बड़ी संख्या में...

नववर्ष से पहले ही हांफने लगी पहाड़ों की रानी, बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ने से शहर हुआ पैक 

देहरादून। नववर्ष से पहले ही पहाड़ों की रानी मसूरी हांफने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ने से शहर पैक हो गया है। दिनभर चारों ओर वाहन रेंगते रहे। मसूरी के होटल-गेस्ट हाउस में 90 प्रतिशत बुकिंग है। जबकि, माल रोड समेत तमाम बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मी जूझ रहे हैं और तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। क्रिसमस के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मूसरी पहुंच चुके हैं। पर्यटकों की आमद से जहां व्यापारी खुश हैं, आम शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों को दिनभर जाम से जूझना पड़ रहा है।रविवार को सुबह से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचने लगे।

क्रिसमस मनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। अचानक उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था का दम फूल गया। सुबह नौ बजे से लेकर देर रात तक बाजारों, विशेषकर लाइब्रेरी बाजार, शहीद स्थल, कुलड़ी बाजार व मॉल रोड पर पर्यटकों हुजूम उमड़ा रहा। जार्ज एवरेस्ट, कंपनी गार्डन, कैंपटीफाल, भट्टाफाल, गनहिल व चार दुकान आदि स्थल दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे।

समीपवर्ती धनोल्टी, बुरांशखंडा में भी पर्यटकों की आवाजाही लगी रही। जिससे देहरादून-मसूरी, मसूरी-कैंपटी और मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर दिनभर यातायात रेंगकर चला। वहीं, शहर में चारों ओर जाम की स्थिति रही। वाहनों की आमद से किंक्रेग-लाइब्रेरी बाजार के गांधी चौक होते हुए कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट तक सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक कई बार जाम लगा रहा। दोपहर में मसूरी से दून की ओर करीब चार किमी लंबा जाम लगा रहा। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण भी सड़कें पैक रहीं। मसूरी से पहले दून मार्ग पर बनी किंक्रेग स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग 90 प्रतिशत खाली है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव ने बताया कि रविवार शाम तक शहर के होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक आक्युपेंसी पहुंच चुकी थी। मसूरी में आगामी 27 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय विंटरलाइन कार्निवाल व नववर्ष की पूर्व संध्या तक मसूरी में पर्यटक उमड़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि मसूरी में सभी होटलों को मिलाकर लगभग 2000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा पुलिस और नगर पालिका की ओर से भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments