Sunday, March 8, 2026
Home धर्म-संस्कृति शारदीय नवरात्र का उल्लास जारी, घरों से लेकर मंदिरों में विभिन्न रुपों...

शारदीय नवरात्र का उल्लास जारी, घरों से लेकर मंदिरों में विभिन्न रुपों में की जा रही देवी की पूजा- अर्चना 

देहरादून। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का उल्लास जारी है। घरों और मंदिरों में देवी के विभिन्न रूपों को पूजा जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। महिलाओं ने घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन किए। भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। नवरात्र के चौथे दिन देवी के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने व्रत रखा। देवी को फल का भोग लगाया। घरों और मंदिरों में अखंड ज्योत जलती रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर दर्शन किए।

कालसी स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर, अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर, पश्चिमीवाला रोड स्थित नौ दुर्गा मंदिर, हरबर्टपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से देवी के विभिन्न रूपों का गुणगान किया। शाम को भी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। फल के साथ ही मिष्ठान का भोग लगाया गया। पंडित मनोज पैन्यूली ने बताया कि कूष्मांडा मां का अन्नपूर्णा स्वरूप है। नवरात्र के चौथे दिन शाक सब्जी और अन्न का दान फलकारी होता है।
RELATED ARTICLES

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

चारधाम यात्रा 2026: सभी मंदिरों के कपाट खुलने की तिथियां हुई तय, प्रशासन ने तेज की यात्रा की तैयारियां

देहरादून। उत्तराखंड में आस्था के सबसे बड़े पर्व चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को औपचारिक दिशा मिल गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ—चारों...

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा पर रहेगा प्रतिबंध

ऋषिकेश/देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments