Wednesday, March 11, 2026
Home क्राइम पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार, पत्नी को बेतहाशा पीटा,...

पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार, पत्नी को बेतहाशा पीटा, निजी अंग को पहुंचाई क्षति 

बरेली। भमोरा थाना इलाके में पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज के लिए पत्नी को बेतहाशा पीटा, फिर उसके निजी अंग को क्षति पहुंचाई। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता के पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच साल पहले भमोरा थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में की थी। शादी के बाद से ही दामाद दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था।  कुछ समय पहले उनकी बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया तो उत्पीड़न और बढ़ गया। वह उनकी बेटी को मायके में छोड़ गया। कई बार थाने में शिकायतें कीं, पंचायत भी कराई। पांच दिन पहले दामाद दूसरे शहर से मजदूरी करके लौटा और उनके घर आकर अपनी पत्नी को बुलाकर ले गया।
रविवार रात दामाद ने नशे में धुत होकर उनकी बेटी को जमकर पीटा। मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए कहा। बेटी के विरोध करने पर उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया। पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचे और उसे भमोरा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं।
RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments