Saturday, March 14, 2026
Home देश-दुनिया दीपावली का पहला दीया, और होली का पहला रंग भारत के रक्षकों...

दीपावली का पहला दीया, और होली का पहला रंग भारत के रक्षकों के नाम होना चाहिए- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय सेना के फौलादी इरादों के कारण ही देश सुरक्षित – रक्षामंत्री

जम्मू। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विश्व के सबसे उंचे रणक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात भारतीय सेना, देश की मजबूत इच्छाशक्ति व दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। विषम परिस्थितियों में देशसेवा करने का भारतीय सैनिकों का जज्बा अतुलनीय है। सियाचिन के आधार शिविर कुमार पोस्ट पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फौलादी इरादे रखने वाले भारतीय सैनिक किसी देवता से कम नही हैं। वे उस देवीय वस्त्र की तरह हैं जिसने भक्त प्रहलाद को होलिका द्वारा आग में जलाने से बचाया था। रक्षामंत्री सियाचिन ग्लेशियर के आधार शिविर में वॉर मेमोरियल में सेना के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। भारतीय सैनिकों को देश की मजबूत इच्छाशक्ति का भी प्रतीक करार देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि हिमालय की तरह अडिग होकर सियाचिन ग्लेशियर में देशसेवा करने के लिए मैं आपका अभनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं होली का त्योहार आपके साथ मनाने के लिए गत माह सियाचिन आना चाहता था। खराब मौसम के कारण सियाचिन में न आ पाने के कारण मैंने होली का त्यौहार लेह में सैनिकों के साथ मनाया था। सैनिकों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि मुझे होली पर सियाचिन ग्लेशियर न आने की वेदना थी, इसीलिए मैं आज आया हूं। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा मैं रक्षामंत्री के रूप में नहीं, एक स्वजन के रूप में आज आपके बीच आया हूं। रक्षामंत्री ने दोहराया कि दीपावली का पहला दीपक व होली का पहला रंग सैनिकों के साथ ही होना चाहिए। देश की परंपरा है कि हम अच्छी शुरूआत भगवान को भोग लगाने से करते हैं। इसके बाद संत महात्मा, श्रेष्ठजनों को भोजन अर्पित करने के बाद खुद खाते हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत हैं। यहां पर सबसे पहले त्योहार सियाचिन ग्लेशियर, गलवन, कारगिल, रेगिस्तान व समुंदर में पनडुब्बी में तैनात वीरों के बीच मनाए जाएं। भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि आपके फौलादी इरादों के कारण ही देश सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले रक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभालने के अगले दिन मैं सियाचिन ग्लेशियर आया था। होली पर भी कुमार पोस्ट आना चाहता था। मौसम खराब होने के कारण मैं नही आ पाया। अब मैं सियाचिन में देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। रक्षामंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं से चिंताजनक खबरें भी आती हैं, लेकिन हमारा देश एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है। सब मस्त हैं क्योंकि सीमा पर आप जैसे जवान मुस्तैद हैं। आप की बहादुरी अकल्पनीय है।

देशवासियों की सुरक्षा के लिए सियाचिन की अत्याधिक ठंड में सैनिकों की वीरता को देश हमेशा याद रखेगा। सियाचिन ठीक उसी तरह से देश की वीरता, शौर्य की राजधानी है। जिस तरह से दिल्ली देश की। मुंबई देश की आर्थिक व बेंगलुरु देश की तकनीकी राजधानी है। बर्फीली ठंडे क्षेत्र में उबाल लाने वाली भारतीय सैनिकों की वीरता को कभी भुलाया नही जा सकता है। सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री के साथ थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेन्द्र कुमार, व सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली भी मौजूद थे। सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों का मुंठ मीठा करवाने के साथ रक्षामंत्री ने सेना के शीर्ष अधिकारियों से लद्दाख के मौजूदा सुरक्षा हालात भी जानें।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई ऊंचाई देने की कवायद, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां अभियानों के लिए खुलीं

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण को नई दिशा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री...

टिहरी झील में ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का भव्य समापन

नई टिहरी। टिहरी झील अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। रविवार को यहाँ ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ...

दिल्ली की गोष्ठी में भोपाल सिंह चौधरी का तीखा बयान: “पर्यावरण के नाम पर सिर्फ खोखली बातें, अब जमीन पर संघर्ष जरूरी”

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित “हिमालय है तो हम हैं” विषयक गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता भोपाल सिंह चौधरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रसोई गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रख रही सरकार, तीन दिनों में 280 जगह किया निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी और अन्य ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

Recent Comments