Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर पुंछ में शहीद हुए बीरेंद्र सिंह के परिजनों को दाह-संस्कार के लिए...

पुंछ में शहीद हुए बीरेंद्र सिंह के परिजनों को दाह-संस्कार के लिए जम्मू-कश्मीर ले जाया गया

थराली/नारायणबगड़। जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजोरी में आतंकी हमले में शहीद हुए नारायणबगड़ विकास खंड के बमियाल गांव के मूल निवासी एवं 15 वीं गढ़वाल राइफल में नायक के पद पर तैनात बीरेंद्र सिंह के परिजनों को शहीद के दाह-संस्कार के लिए जम्मू-कश्मीर ले जाया गया है। माना जा रहा है कि शहीद का शव अधिक क्षत-विक्षत होने के कारण सेना के अनुरोध पर शहीद के भाई धीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह एवं मनमोहन सिंह सभी शहीद के भाई जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं।

शनिवार को थराली के तहसीलदार प्रदीप नेगी के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्ववान के नेतृत्व में राजस्व पुलिस की टीम बमियाल गांव पहुंची जहां पर टीम ने सेना के अनुरोध के संबंध में परिजनों को अवगत कराया जिस पर परिजन जम्मू-कश्मीर जाने के लिए तैयार हो गए। प्रशासन ने परिजनों को गौचर हवाई पट्टी तक पहुंचाया जहां से दोपहर 2.40 बजे एक हैलिकॉप्टर से परिजनों को देहरादून लेजाया गया। जहां से उन्हें जम्मू-कश्मीर लेजाया जाएगा।

शहीद की शहादत के बाद उसकी मां डुमली देवी एवं पत्नी शशि देवी शहादत की सूचना के बाद से ही बेसुध पड़े हैं वे लगातार बेहोश हो रहें हैं। वही शहीद के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की अपेक्षा में बमियाल सहित आसपास के गांव के लोग सुबह ही बमियाल गांव में आ चुके थे किंतु जब प्रशासन ने शव को गांव में नही आने की जानकारी दी तों लोग परिजनों को सांत्वना दे कर अपने घरों को लौट पड़े।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments