Saturday, August 1, 2026
Home ताजा खबर देहरादून परेड ग्राउंड में आज लगेगा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण...

देहरादून परेड ग्राउंड में आज लगेगा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार 

हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना

यातायात को लेकर बड़ी चुनौती

राजधानी दून में पहली बार लग रहा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार 

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आज यानि चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। वहीं, शुक्रवार से हवन पूजा के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

बता दें कि राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को रायपुर से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए रायपुर के स्टेडियम के बजाय अब कार्यक्रम दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में होगा।
दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने बताया कि किन कारणों से बदलाव हुआ, यह जानकारी नहीं है। लेकिन अब यह आयोजन परेड ग्राउंड खेल मैदान में होगा।
परेड ग्राउंड शहर के बीच में है। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दून में उनका दरबार पहली बार लगने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर काफी मशक्कत करनी होगी। खासकर यातायात को लेकर बड़ी चुनौती होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से लोग आएंगे।
RELATED ARTICLES

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: चार बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, पांच मंजिला भवन सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया संत रविदास के संदेश को अपनाने का आह्वान

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर स्थित चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ...

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

Recent Comments