Thursday, March 12, 2026
Home ताजा खबर धाकड़ धामी बोले जनता के जोश, उत्साह, और विश्वास से जीतेगें उत्तराखंड...

धाकड़ धामी बोले जनता के जोश, उत्साह, और विश्वास से जीतेगें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें

400 पार का लक्ष्य होगा साकार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय न्यू कैंट रोड, सालावाला, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई पूर्व सैनिकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के जोश, उत्साह, और विश्वास से निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड राज्य की पांचों सीटों में भाजपा को विजय बनाएंगे। कई पूर्व सैनिकों का भाजपा में सदस्यता ग्रहण करना यह पार्टी के लिए बेहद खुशी के पल हैं। उत्तराखंड सहित पूरे देश की जनता का भाजपा के प्रति भरोसा बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। देश की सैन्य शक्ति मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश में जनता की आवाज है कि फिर से मोदी जी की सरकार बनने वाली है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमने हर लोकसभा सीट को 5 लाख से भी अधिक वोट से जीतना है। उन्होंने कहा हमने अपने पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ना है। और इस काम के लिए सबने मिलकर मेहनत करनी होगी। प्रधानमंत्री  के तीसरे टर्म में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री  कहते हैं “भ्रष्टाचार जड़ से मिटाना है। तो विपक्ष कहता है हमने मोदी  को हटाना है। उन्होंने कहा एक ओर भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री का जनता के साथ गठबंधन है।“

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का नारा विकसित भारत की चाबी है। मोदी का सैनिकों एवं उनके परिवार के प्रति गहरा लगाव है। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में सेना को और अधिक सशक्त किया गया है। सैनिकों का मनोबल पहले से और अधिक ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2 लाख करोड़ से भी अधिक की विकास योजनाओ पर काम जारी है। रोड, रेल, रोपवे का विकास किया जा रहा है। देहरादून एयरपोर्ट का कायाकल्प हुआ है। देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस की शुरूवात की गई है। देहरादून से दिल्ली एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य जारी है। राज्य सरकार आगामी 25 सालों के लिए उत्तराखंड का विकास सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। महिलाओं को 30 þ क्षैतिज आरक्षण एवं राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments