Sunday, March 8, 2026
Home खेल प्रतियोगिता के नाम पर खिलाड़ियों से खिलवाड़ कर रहे आयोजक, एसोसिएशन ने...

प्रतियोगिता के नाम पर खिलाड़ियों से खिलवाड़ कर रहे आयोजक, एसोसिएशन ने दर्ज कराई शिकायत

देहरादून। राजधानी देहरादून में तीन और चार मई को इनलाइन स्केटर हॉकी एसोसिएशन और उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 26वीं ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। परेड मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लेकिन प्रतियोगिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि एसोसिएशन इन प्रतियोगिताओं को कराने के लिए अधिकृत ही नहीं है। ऐसे में इसमें हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को इससे कितना लाभ होगा, कह पाना मुश्किल है।

उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने जिला खेल अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि केवल उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ही इन आयोजनों के लिए अधिकृत है। वह इसके लिए रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन से भी संबद्ध हैं। जबकि जो एसोसिएशन आयोजन कर रही है, वह ना तो ऐसे आयोजनों के लिए अधिकृत है और ना ही संबद्ध है। प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र और पुरस्कार की कोई वैद्यता नहीं है। ऐसे में जो सैकड़ों छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा।

दूसरी ओर, जिला खेल कार्यालय ने प्रतियोगिता के आयोजन में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी के अनुसार, संभवतः गलती से जिला खेल कार्यालय का नाम समाचारों में प्रकाशित हुआ है, जबकि उन्होंने सिर्फ जगह किराये पर दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी आयोजक निर्धारित शुल्क जमा कर जगह किराये पर ले सकता है, जैसे इस आयोजन के आयोजकों ने की है। जगह किराये पर देने के अलावा उनकी कोई भूमिका इस आयोजन में नहीं है।

जिला खेल कार्यालय किसी एसोसिएशन को प्रतियोगिता कराने के लिए कैसे अधिकृत कर सकता है। जिस तरह समाचार पत्रों में खबर छपी है, उससे जिला खेल कार्यालय की भूमिका सवालों के घेरे में है। एक ऐसी एसोसिएशन जो आयोजन के लिए अधिकृत ही नहीं है, वह सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम इसके लिए आधिकारिक शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

अरविंद गुप्ता, महासचिव, उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन

आयोजकों ने हमसे केवल जगह किराये पर ली है। बाकि इसमें खेल विभाग की कोई भूमिका नहीं है। हमें नहीं पता कि आयोजक किसी एसोसिएशन से अधिकृत हैं या नहीं। जगह किराये पर लेकर कोई भी आयोजन कर सकता है। लेकिन खेल विभाग का नाम इस्तेमाल करना गलत है। अगर शिकायत मिली तो फिर एफिलिएशन को लेकर जांच की जाएगी।

रविंद्र भंडारी, जिला खेल अधिकारी

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments