Tuesday, March 10, 2026
Home ताजा खबर समाजसेवी राज भट्ट ने सीआईएमएस कॉलेज के संचालित क्रियाकलापों को सराहा

समाजसेवी राज भट्ट ने सीआईएमएस कॉलेज के संचालित क्रियाकलापों को सराहा

देहरादून। एलेरा कैपिटल ग्रुप के चेयरमैन एवं सीईओ राज भट्ट ने आज सीआईएमएस देहरादून पहुंचे, जहां वह अपने स्कूली जीवन एवं सामाजिक क्रियाकलापों को लेकर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। मूल रूप से चंपावत निवासी राज भट्ट आज लंदन में एक सफल व्यवसायी है। विदेश में एक सफल व्यवसायी होने के साथ वह उत्तराखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

आज सीआईएमएस कॉलेज देहरादून पहुंचने पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज के के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने गर्मजोशी से संस्थान में उनका स्वागत किया। और अपने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत किया। उन्होंने एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा सजग इंडिया के तहत विगत कई वर्षों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड़ में वह शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही नशे के खिलाफ भी कार्य कर रहे हैं, और कई लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से बाहर भी निकाल चुके हैं। लेकिन एडवोकेट ललित मोहन जोशी इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और वह आगे चलकर ललित जोशी के साथ मिलकर नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना पर काम करेंगे, क्योंकि सकारात्मक कदमों से ही इन युवाओं को नशे से दूर किया जा सकता है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी विषय को रटना पढ़ाई नहीं है, बल्कि प्रयोगों के साथ की गई पढ़ाई जीवन में आगे बढ़ाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। और आने वाले समय में महिला शक्ति देश में हर क्षेत्र का नेतृत्व करेंगी।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग से पीसीएस गीतिका जोशी, डॉ. अक्षय गुप्ता, राकेश जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर रमेश जोशी, मैनजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत, मोहित बिष्ट, सीआईएमएस एंड आर की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 400 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

UTTARAKHAND BUDGET: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, गरीब-युवा-किसान और महिलाओं पर फोकस

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।...

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Recent Comments