Sunday, June 28, 2026
Home ताजा खबर सिलक्यारा हादसे ने खोली आंखें, पूरे देश में बन रहीं 29 सुरंगों...

सिलक्यारा हादसे ने खोली आंखें, पूरे देश में बन रहीं 29 सुरंगों का होगा सुरक्षा ऑडिट

देहरादून। उत्तराखंड के सिलक्यारा में हुए हादसे के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अलर्ट पर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सुरक्षा और उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का बयान 12 नवंबर को उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने की पृष्ठभूमि में आया है। बयान में कहा गया है, ‘‘एनएचएआई के अधिकारी, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के विशेषज्ञों की एक टीम अन्य सुरंग विशेषज्ञों के साथ देश में जारी सुरंग परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी और सात दिन के भीतर एक रिपोर्ट सौंपेंगी।’’

लगभग 79 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ, 29 निर्माणाधीन सुरंगें पूरे देश में फैली हुई हैं। इनमें से 12 सुरंग हिमाचल प्रदेश में, छह जम्मू और कश्मीर में हैं जबकि महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान में दो-दो और मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली में एक-एक सुरंग हैं। एनएचएआई ने सुरंग निर्माण के संबंध में कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किये थे।

बता दें कि उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे श्रमिक फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

Recent Comments