Monday, March 9, 2026
Home ताजा खबर आईपीएस बन होशियारी दिखानी पड़ गयी भारी, अब आयी जेल जाने की...

आईपीएस बन होशियारी दिखानी पड़ गयी भारी, अब आयी जेल जाने की बारी

हेलो, मैं …आईपीएस बोल रहा हूँ , 5-6 डंफर धुली बजरी पहुंचा दो

बंद हुए अवैध खनन से परेशान होकर नकली आईपीएस अधिकारी बन दे दिया रेता बजरी का आर्डर

विकासनगर। पुलिस का बडा अधिकारी बनकर चौकी प्रभारी पर हिमाचल बार्डर से अवैध रेता बजरी मंगाने वाला फर्जी आईपीएस सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। बीते गुरुवार को प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल नंबर 9599…….. से कॉल कर अपने आपको एक आई०पी०एस० अधिकारी बताकर पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने हेतु कहा गया। मोबाइल नम्बर की आईडी चेक की गई तो आईडी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाई गई। संदेह होने पर चौकी कुल्हाल पर धारा 419 आई०पी०सी० के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया। और फिर अभियुक्त को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर देहरादून स्थित केनाल रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से बरामद आई-10 कार नंबर: डीएल-10सीएच-5770 को सीज कर कब्जे में लिया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए जिनमें से एक फोन के माध्यम से अभियुक्त द्वारा स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर कॉल किया गया था। अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना नाम तारिक अनवर (पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली उम्र 39 वर्ष ) बताया।

अभियुक्त ने बताया कि वो दिल्ली में गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करता है। और कैनाल रोड स्थित चालांग में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है। जमीन पर निर्माण कार्य हेतु हिमाचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, परन्तु बार्डर पर पुलिस की बहुत ज्यादा सख्ती होने के कारण मुझे पोंटासाहिब हिमाचल की ओर से आने वाली धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी।

कोई रास्ता न देख पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बनकर अपना काम निकाले जाने की योजना बनाई । और स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी सस्ते दाम पर भिजवाने के लिए चौकी प्रभारी कुल्हाल को अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर दबाव डाला ।

नाम गिरफ्तार अभियुक्त

तारिक अनवर पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली, उम्र 39 वर्ष।

RELATED ARTICLES

समान कार्य-समान वेतन पर कैबिनेट निर्णय से उपनल कर्मचारी खुश, सीएम धामी से मिलकर जताया आभार

देहरादून। ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर राज्य कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगा उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया भवन, कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में बोले सीएम धामी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को...

राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब कहलाएगा स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज

देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments